टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई खूबसूरत होने के साथ ही बोल्ड भी हैं। अक्सर ही वो अपने ग्लैमरस लुक में नजर आ जाती हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने से लेकर अवॉर्ड शो में रश्मि का बोल्ड अंदाज देखने को मिलता है। वहीं रश्मि देसाई अपने इन लुक्स की तस्वीरें फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर भी साझा करती हैं। इस बार भी रश्मि का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक देखने को मिला। जिसे देख फैंस जमकर तारीफ करने लगे।
2 of 4
rashmi desai
- फोटो : instagram
दरअसल. रश्मि देसाई ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट साझा किया है। जिसमे वो नीले रंग की स्लिप ड्रेस में रेडी दिख रही हैं। वहीं इन तस्वीरों में उनका लुक भी बेहद खूबसूरत दिख रहा है। रश्मि ने इस फोटोशूट के लिए डार्क ब्लू कलर की स्लिप ड्रेस चुनी है। जिसकी एस्मेट्रिक डिजाइन इसे खास बना रही है। फ्रंट से शार्ट और बैक से लांग होने के साथ ही इस ड्रेस की स्पैगेटी स्लीव बोल्ड है। वहीं डीप प्लजिंग नेकलाइन इस ड्रेस को हॉट बनाने के लिए काफी दिख रही है।
3 of 4
rashmi desai
- फोटो : instagram
रश्मि ने इस स्लिप ड्रेस में कई सारे पोज दिए हैं। वहीं रील्स भी साझा की है। इस खूबसूरत सी नीली ड्रेस को रश्मि ने न्यूड शेड के हाई हील्स के साथ पेयर किया है। वहीं इस हॉट लुक वाली ड्रेस को पहन रश्मि सेसी पोज देते दिख रही हैं। जिसे ग्लैमरस बना रही है उनकी उड़ती हुई ड्रेस।
4 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram/imrashamidesai
बात करें मेकअप की तो रश्मि ने इस आउटफिट को मेसी ब्रेड यानी चोटी के साथ मैच किया है। जबकि कानों में लांग ईयररिंग्स खूबसूरत लग रही है। वेल डिफाइन आईब्रो के साथ काजल क्लैड आंखे बेहद खूबसूरत लग रही है। जिसे रश्मि ने बेरी लिपकलर के साथ कंप्लीट लुक दिया है। रश्मि की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके खूबसूरत लुक की तारीफ हार्ट इमोजी से कर रहे हैं।