जिस तरह से लड़कियां अपने लुक को खास बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करती हैं, उस तरह से ज्यादातर लड़के तो अपने लुक्स पर सही से ध्यान भी नहीं देते। यही वजह है कि लड़कियां उन्हें हर कदम पर कपड़ों और ग्रूमिंग को लेकर टोकती रहती हैं।
बहुत से लड़के ऐसे भी होते हैं, जो अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी को इंप्रेस करने के लिए हमेशा ही अच्छे से तैयार होते हैं। ऐसे में अगर आप उन लड़कों में से हैं, जिन्हें अपने लुक्स को स्टाइलिश रखने का शौक है तो ये लेख आपके लिए है।
दरअसल, आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप भी अपना लुक बदल सकते हैं। इस खिलाड़ियों के हर लुक काफी क्लासी और कूल होते हैं। आप चाहें तो इनसे डेट पर जाने से लेकर घूमने जाने तक के लिए आउटफिट की टिप्स ले सकते हैं।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : instagram
विराट कोहली
किंग कोहली को आखिर कौन नहीं जानता होगा। उनका स्टाइल हर किसी को उनका फैन बना देता है। चाहे उनका कैजुअल लुक हो, या फिर फॉर्मल, विराट का तो हर अंदाज काफी ज्यादा स्टाइलिश होता है। आप विराट के किसी भी लुक से टिप्स ले सकते हैं।
3 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : instagram
शुभमन गिल
धमाकेदार बल्लेबाज शुभमन गिल अक्सर घूमने के लिए देश से बाहर जाते रहते हैं। उनके पास इस तरह की प्रिंटेड शर्ट का काफी खूबसूरत कलेक्शन है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, तो उनके लुक्स से टिप्स ले कर शॉपिंग कर सकते हैं।
4 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अपने कूल लुक से अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। वो अक्सर इसी तरह की ओवर साइज टीशर्ट में नजर आते हैं। अगर आपको भी ओवर साइज टीशर्ट पहनना पसंद है, तो आप उनसे टिप्स ले सकते हैं।
5 of 7
ishan kishan
- फोटो : instagram/ishan kishan
ईशान किशन
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। एथनिक से लेकर उनका कैजुअल लुक तक काफी स्टाइलिश होता है। आप चाहें तो घूमने जाने से लेकर शादी तक के लिए उनके लुक्स से टिप्स ले सकते हैं।