Fashion Tips For Bridesmaid: दिवाली के समापन के बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादी का सीजन शुरू होते ही हर कोई इसकी तैयारी में जुट जाता है। जब किसी की शादी तय होती है तो उसके साथ-साथ उसके घर वाले, रिश्तेदार और दोस्त भी शादी के दिन के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।
बात करें दोस्तों की तो एक उम्र के बाद दोस्त भी परिवार जैसे ही हो जाते हैं। ऐसे में यदि आपकी सहेली की शादी भी पक्की हो गई है तो आप भी उसकी तैयारियों में जुट गई होंगी। यदि आप अपनी सहेली की शादी में जलवा बिखेरना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर तैयार हों। इन बातों को ध्यान रखकर तैयार होंगी तो आपका लुक काफी खूबसूरत दिखेगा।
2 of 6
सहेली की शादी में बिखेरना है जलवा तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
आउटफिट का चुनाव सोच-समझकर करें
अपनी सहेली की शादी में शानदार दिखने के लिए लहंगा, गाउन, या साड़ी जैसे आउटफिट चुनें। पेस्टल शेड्स, गहरे रंग, या बोल्ड मेटालिक्स में से कोई भी ट्रेंडिंग आउटफिट आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकता है। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए अपने पारंपरिक आउटफिट को आधुनिक ब्लाउज डिजाइन या बेल्ट जैसी एसेसरीज के साथ पेयर करें।
3 of 6
सहेली की शादी में बिखेरना है जलवा तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
मेकअप पर ध्यान दें
शादी में घंटों मेकअप टिकाने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें। इसके लिए आप आंखों पर स्मोकी आईज या ग्लिटर आईशैडो का इस्तेमाल करें। अगर ड्रेस हल्की है, तो आंखों को बोल्ड बनाएं। गालों पर हल्का हाइलाइटर और ब्लश लगाएं। अपने आउटफिट के रंग के अनुसार लिपस्टिक का शेड चुनें।
4 of 6
सहेली की शादी में बिखेरना है जलवा तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : Adobe stock
ज्वेलरी का चयन
आजकल ज्वेलरी मिनिमल कैरी करने का ही ट्रेंड है। अगर आपका लहंगा या आउटफिट भारी है, तो हल्की ज्वेलरी का चुनाव करें। वहीं, अगर आउटफिट सिंपल है, तो हैवी ज्वेलरी आपके लुक को बढ़िया बना सकती है।
5 of 6
सहेली की शादी में बिखेरना है जलवा तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल को ध्यान में रखें
यदि आपके बाल लंबे हैं तो वेवी हेयर, साइड ब्रेड, या बन पर हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। छोटे बालों में आप कर्ल्स, वेव्स या फूलों के साथ खूबसूरत लुक क्रिएट कर सकती हैं।