मेकअप तो बहुत सारी महिलाएं करती हैं लेकिन मेकअप करने का सही तरीका बहुत कम महिलाओं को पता होता है। शादी-पार्टी हो या फिर कोई खास आयोजन महिलाएं जाने से पहले घंटो मेकअप करती हैं। लेकिन उसके बाद भी शिकायत रहती हैं। कि वो खूबसूरत नहीं दिख रही थीं। उनका मेकअप बहुत जल्दी खराब होने लगा। या फिर उनके चेहरे पर पैच दिख रहे थे। अगर आपके साथ भी ऐसी शिकायत होती है। तो जरूरी है ये जानना कि मेकअप करते समय किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानें वो मेकअप मिस्टेक जिन्हें अवॉइड कर ही परफेक्ट लुक पाया जा सकता है।
Fashion Tips: मानसून में मेकअप करते समय ना करें ये गलतियां, पूरा चेहरा दिखेगा बेकार
बहुत सारी महिलाओं को लगता है कि स्किन को स्मूद दिखाने के लिए ढेर सारे फाउंडेशन या प्रोडक्ट को लगाया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा करने से पूरा चेहरा भद्दा दिखने लगता है। इसलिए कभी भी फुल कवरेज पाने के चक्कर में ज्यादा मेकअप ना लगाएं।
जब आप किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही हों तो हमेशा डे और नाइट का ख्याल रखें। क्योंकि लाइट का चेहरे के मेकअप पर बहुत फर्क दिखता है। साथ ही बहुत सारी लेयर लगाने से चेहरे पर बचें। ऐसा करने से कुछ ही देर बाद चेहरा फीका और बदरंग दिखने लगता है। और आपका बेस मेकअप फटा हुआ सा दिखेगा।
फाउंडेशन ब्लेंड करने के लिए या कंसीलर के लिए अक्सर महिलाएं फ्लैट ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। इससे चेहरे पर स्मूद फिनिशिंग नहीं आती। कई बार तो चेहरे पर लाइन सी दिखने लगती है। अगर आप समय बचाकर स्मूद फिनिश चाहती हैं तो हमेशा बफिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। या फिर आप ब्यूटी ब्लेंडर को भी प्रयोग में ला सकती हैं। ये भी काफी अच्छे रिजल्ट देते हैं।
मानसून की चिपचिपी गर्मी में कभी भी क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट को ना लगाएं। इसकी बजाय आप जेल बेस्ड प्रोडक्ट को लें। ये चेहरे पर ज्यादा देर तक टिकें रहेंगे। और स्किन भी चिपचिपी नहीं दिखेगी।