बॉलीवुड की मस्तानी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दमदार अदाकारी के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनके फैंस उनकी एक-एक तस्वीर व वीडियो के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शायद ही कोई ऐसी तस्वीर या वीडियो हो जिस पर फैंस का बरसकर प्यार नहीं मिलता। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। यही नहीं, दीपिका के ड्रेसिंग सेंस को भी काफी पसंद किया जाता है। लोग उन्हें कॉपी करते हैं और उनके जैसी ड्रेस पहनकर उनके जैसे दिखने की कोशिश भी करते हैं। हाल ही में दीपिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें वे एक ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर पहने हुए नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लेकिन ये ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर न तो दिखने में कम है और न ही अपनी कीमत के मामले में कम है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
{"_id":"60ebf1c19e21a2417759d9d8","slug":"fashion-tip-deepika-padukone-oversized-red-sweater-photos-price-is-approx-fifty-seven-thousand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के इस ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर के दीवाने हुए फैंस, कीमत कर देगी हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दीपिका पादुकोण के इस ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर के दीवाने हुए फैंस, कीमत कर देगी हैरान
Mon, 12 Jul 2021 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
- फोटो : instagram/hrithik roshan
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में ऋतिक और दीपिका को एक साथ देखा जा सकता है। जहां दीपिका एक ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को खबर लिखे जाने तक 3 मिलियन से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
- फोटो : instagram/hrithik roshan
क्या है इस स्वेटर में खास?
- दीपिका ने ऑल ओवर लोगो क्रू नेट स्वेटर कैरी किया है, ये Balenciaga के लग्जरी लेबल का है। बात अगर स्वेटर की करें, तो इसमें थाई लॉन्ग हेमलाइन के साथ ही रिब्ड डिटेल्स, रिब्ड क्रू नेक, एक रिलैक्स फिट, लंबी ड्रॉपी स्लीव्स और रिपीटेड लोगो है। वहीं, दीपिका ने ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर और वाइड लेग वाले डेनिम्स कैरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
- फोटो : instagram/hrithik roshan
इतनी है कीमत
- दीपिका के फैंस हमेशा से ही उनके फैशन के दीवाने हैं। लड़कियां चाहती हैं कि वे दीपिका की तरह ड्रेस कैरी करें। अगर आप भी दीपिका की तरह ही इस ओवरसाइज्ड रेड स्वेटर को कैरी करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको एक मोटी रकम खर्च करनी होगी। दीपिका के इस स्वेटर की कीमत लगभग 57 हजार रूपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram/hrithik roshan
वहीं, ऋतिक द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को उन्होंने एक कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा है 'फाइटर की गैंग टेकऑफ के लिए रेडी है।' यहां आपको बताते चलें कि दीपिका की ऋतिक रोशन के साथ जल्द ही फिल्म फाइटर आने वाली है। इसी को लेकर ऋतिक ने ये तस्वीरें शेयर की।