Short Hair Style : गर्मियों के मौसम में जिस तरह से कपड़ों का खास ध्यान रखा जाता है, ठीक उसी तरह से ही लड़कियां अपने बालों की भी अच्छे से केयर करती हैं। पर, कई बार देखा जाता है कि गर्मियों में लंबे बालों को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको शॉर्ट हेयर के ट्रेंडिंग स्टाइल दिखाएंगे।
दरअसल, हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने अपने बालों को छोटा कराया है। खास बात ये है कि छोटे बालों में अभिनत्रियों ने हर लुक कैरी किया है और सभी में वो बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। तो अगर आप भी गर्मी की वजह से अपने लंबे बालों को छोटा कराने का सोच रहीं हैं तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। वैसे भी आज-कल गर्मी के मौसम में शॉर्ट हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में है। अगर आप इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर अपने बाल कटाएंगी तो आपका लुक काफी स्टाइलिश लगेगा।
2 of 6
Short Hair Style
- फोटो : instagram
कीर्ति सेनन
अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली कीर्ति सेनन बेहद खूबसूरत दिखती हैं। उनके शॉर्ट हेयर भी कमाल के लगते हैं। आप चाहें तो एक्ट्रेस की तरह ही बाल कटवा सकती हैं।
3 of 6
Short Hair Style
- फोटो : instagram
सयानी गुप्ता
एक्ट्रेस सयानी गुप्ता अपने फैशन सेंस की वजह से काफी तारीफ बटोरती हैं। अगर आप चाहें तो एक्ट्रेस की तरह ही हेयर स्टाइल करवा सकती हैं। छोटे बालों में सयानी गुप्ता काफी हॉट लगती हैं।
4 of 6
Short Hair Style
- फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा
फिटनेस के साथ-साथ अपने फैशन सेंस की वजह से पहचानी जानें वाली अनुष्का शर्मा भी अक्सर छोटे बाल ही रखती हैं। छोटे बालों को अनुष्का ने साइड पार्टीशन किया है और सॉफ्ट वेव लुक क्रिएट किया है। इस हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस हर आउटफिट कैरी करती हैं और सब में बला की खूबसूरत दिखती हैं। आप चाहें तो एक्ट्रेस जैसी हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं।
5 of 6
Short Hair Style
- फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर
अपनी आगामी फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने हाल ही में हेयर कट लिया है। अगर आप बाल कटवाने का सोच रही हैं तो इस तरह की हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। ये हेयर स्टाइन बेहद कूल दिख रही है।