फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion : अगर हुई है नई-नई शादी तो आप पर जचेंगे इस तरह के आउटफिट, डालें एक नजर

Fri, 17 Mar 2023 12:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 17 Mar 2023 12:09 PM IST
सार

 कुछ एक्ट्रेस से टिप्स लेकर आप शादी के बाद ऐसे सूट और कुर्तियां पहन सकती हैं, जो ट्रेंडिंग भी हैं और स्टाइलिश भी। 

विज्ञापन
Fashion Latest Kurti Designs For Newly Wed To Look Elegant And Stylish News In Hindi
अगर हुई है नई-नई शादी तो आप पर जचेंगे इस तरह के आउटफिट - फोटो : instagram

Fashion : शादियों का सीजन आते ही बाजारों में रौनक आ जाती है। लोग जमकर शॉपिंग करते हैं। जब भी किसी लड़की की शादी होती है तो वो महीनों पहले से इसकी तैयारी शुरू कर देती है। हर लड़की अपनी शादी के शुरुआती दिनों में अपने ससुराल में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए होने वाली दुल्हनों के जहन में ये सवाल होते हैं कि वो किस तरीके से तैयार हो?, कैसे कपड़े पहनें? लड़कियां ये भी सोचती हैं कि कैसे कपड़े पहन कर वो कंफर्टेबल रह सकती हैं, जिसमें लोग उनकी तारीफ भी करें।



इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी आउटफिट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहन कर आप काफी स्टाइलिश दिखेगीं। कुछ एक्ट्रेस से टिप्स लेकर आप शादी के बाद ऐसे सूट और कुर्तियां पहन सकती हैं, जो ट्रेंडिंग भी हैं और स्टाइलिश भी। शादी के बाद घर की पूजा या रस्मों के लिए भी आप इन तरहों की आउटफिट पहन सकती हैं। 

Fashion Latest Kurti Designs For Newly Wed To Look Elegant And Stylish News In Hindi
गौहर खान से ले सकती हैं टिप्स - फोटो : instagram

गौहर खान से ले सकती हैं टिप्स

अपने स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं गौहर खान आज कल अपने प्रेगनेंसी के दिन एन्जॉय कर रहीं हैं। उन्हें अक्सर एथनिक वियर पहने देखा जाता है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप गौहर खान के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह का फ्लोरल गाउन आपके लुक को बेहद खूबसूरत बनाएगा। 

Fashion Latest Kurti Designs For Newly Wed To Look Elegant And Stylish News In Hindi
करिश्मा तन्ना की तरह पहनें प्लाजो-कुर्ता - फोटो : instagram

करिश्मा तन्ना की तरह पहनें प्लाजो-कुर्ता 

अगर आप स्टाइल से ज्यादा आरामदायक कपड़े पहनने पर ज्यादा भरोसा रखती हैं तो इस तरह का प्लाजो कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ आप अपने बालों को खुला रख सकती हैं और साथ ही में कानों में हैवी ईयररिंग्स पहन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Latest Kurti Designs For Newly Wed To Look Elegant And Stylish News In Hindi
दीपिका सिंह की तरह पहनें अनारकली कुर्ता और पैंटकी तरह पहनें अनारकली कुर्ता और पैंट - फोटो : instagram

दीपिका सिंह की तरह पहनें अनारकली कुर्ता और पैंट

कॉटन का इस तरह का अनारकली सूट काफी कंफर्टेबल रहता है। ये गर्मियों के लिए सबसे सही आउटफिट है। इसे पहन कर आप स्टाइलिश के साथ खूबसूरत भी दिखेगीं। 

विज्ञापन
Fashion Latest Kurti Designs For Newly Wed To Look Elegant And Stylish News In Hindi
रश्मिका की तरह पहनें शरारा कुर्ता - फोटो : instagram

रश्मिका की तरह पहनें शरारा कुर्ता

रश्मिका मंदाना का ये लुक नई दुल्हनों के लिए सबसे परफेक्ट है। आप इस तरह का आउटफिट कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। इसकी कुर्ती बवनाते समय फिटिंग का खास ध्यान रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed