फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lipstick Shades: सांवली रंग की लड़कियों पर खूब जचते हैं लिपस्टिक के ये शेड, देते हैं परफेक्ट लुक

Tue, 06 Jun 2023 12:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Jun 2023 12:57 PM IST
सार

वैसे तो सांवली रंग की लड़कियां हर रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। पर कुछ शेड्स ऐसे होते हैं, जिनको लगा कर उनका लुक और ज्यादा परफेक्ट लगता है।

विज्ञापन
Fashion best Lipstick Shades for brown skin girls Lipstick for dark skin tone in hindi
Priyanka Chopra - फोटो : instagram/priyankachopra

Lipstick Shades: हमारे देश में लड़कियों की खूबसूरती को दो पैमाने में बांटा जाता है। भले ही लड़कियां चांद छू लें, लेकिन अगर उनका रंग सांवला है तो उनके रिश्तेदार ये ताना मार ही देते हैं कि लड़की का रंग तो सांवला है। जिसकी वजह से सांवली लड़कियों का आत्मविश्वास काफी कम हो जाता है। वो खुद को गोरी लड़कियों से कम आंकने लगती हैं। उन्हें कपड़ों का चयन करने में भी काफी परेशानी आने लगती है, क्योंकि वो हर जगह अपने रंग के हिसाब से कपड़े चुनती हैं। कपड़े के साथ-साथ महिलाएं कई तरीके के मेकअप का इस्तेमाल भी अफवाहों की वजह से नहीं करती हैं।



डार्क टोन वाली लड़कियां ज्यादातर ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके ऊपर हर रंग जचता नहीं है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर रंग की लड़की पर अच्छे लगते हैं। खास कर कि अगर इन्हें कोई सांवली लड़की लगाएगी तो उनके लुक में चार चांद लग जाएंगे। 

Fashion best Lipstick Shades for brown skin girls Lipstick for dark skin tone in hindi
lipstick - फोटो : insatgram

मैरून

ये रंग हर स्किन टोन की लड़की पर काफी अच्छा लगता है। पर, अगर इसे कोई डार्क टोन वाली महिला लगाएगी तो वो और ज्यादा खूबसूरत लगेगी। आप इसे रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

Fashion best Lipstick Shades for brown skin girls Lipstick for dark skin tone in hindi
lipstick - फोटो : istock
बरगंडी

ये रंग सांवली लड़कियों की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है। अगर आप कोई डार्क रंग की ड्रेस पहन रहीं हैं तो उसके साथ इसे कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion best Lipstick Shades for brown skin girls Lipstick for dark skin tone in hindi
nude color lipstick
बेज कलर

ये रंग देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ बेज कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये आपके लुक को कंप्लीट करेगा।

 
विज्ञापन
Fashion best Lipstick Shades for brown skin girls Lipstick for dark skin tone in hindi
lipstick - फोटो : istock

न्यूड लिपस्टिक

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि सांवले रंग की लड़कियों को न्यूड शेड इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। जबकि असलियत में न्यूड शेड उनके ऊपर काफी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। अगर आप आप हैवी आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाएंगी तो ये आपकी डस्की स्किन के लिए परफेक्ट रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed