फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips and Tricks: हर लड़की को पता होने चाहिए ये 6 फैशन हैक्स, नंबर 3 तो लाइफ सेविंग है

Thu, 19 Jun 2025 03:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Jun 2025 03:51 PM IST
सार

Fashion Tips and Tricks: अगर आप भी हमेशा अप टू डेट रहना चाहती हैं तो इन हैक्स के बारे में आपको अवश्य पता होना चाहिए। 

विज्ञापन
fashion and beauty tips every woman should know in hindi
हर लड़की को पता होने चाहिए ये 6 फैशन हैक्स - फोटो : Adobe stock
Fashion Tips and Tricks: ऐसी कोई महिला नहीं होगी, जो चाहती हो कि तैयार होने के बाद उनका लुक खराब दिखे। अपने लुक को सबसे बेस्ट बनाने के लिए महिलाएं बॉलीवुड से लेकर हर टॉप अभिनेत्री के लुक्स देखती हैं। पर, कई बार एक छोटी सी गलती उनकी मेहनत पर पानी डाल देती है।


ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए। ये हैक्स लुक को सुधारने से लेकर स्टाइलिश बनाने तक में आपकी मदद करेंगे। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए आपको भी इन सिंपल हैक्स के बारे में बताते हैं, ताकि आप दिखें सबसे अलग और स्मार्ट......
fashion and beauty tips every woman should know in hindi
टी शर्ट को बनाएं क्रॉप टॉप - फोटो : Adobe stock

1. टी शर्ट को बनाएं क्रॉप टॉप

यदि आप किसी टीशर्ट को पहन-पहन कर बोर हो गई हैं तो बिना सोचे उससे क्रॉप टॉप तैयार कर लें। इसके लिए आपको टी शर्ट को काटने की जरूरत नहीं है। बल्कि इसके लिए सिर्फ अपनी लंबी टी-शर्ट को सामने से थोड़ा अंदर मोड़ें और पीछे से नॉट बांधें। आप इसका उल्टा भी कर सकते हैं, यानी कि पीछे से टीशर्ट को इन करके आगे से गांठ बांध लें। 

 
fashion and beauty tips every woman should know in hindi
जींस टाइट हो गई है तो क्या करें - फोटो : Adobe stock
2. जींस टाइट हो गई है तो क्या करें

यदि आपकी जींस टाइट हो गई है और उसका बटन बंद नहीं हो रहा है तो एक रबड़ बैंड को बटन पर लपेटें और फिर उसे बटन से बटनहोल में घुमाकर वापस बटन पर लपेट दें। इसके बाद आपको बटन बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
fashion and beauty tips every woman should know in hindi
डीपनेक या बैकलेस में कैसे इनरवियर पहनें ? - फोटो : Adobe stock
3. डीपनेक या बैकलेस में कैसे इनरवियर पहनें ?

एथनिक से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक में अब बैकलेस और डीपनेक आउटफिट आने लगे हैं। ऐसे में इसके साथ सही इनरवियर पहनना जरूरी है। यदि आप गलत इनरवियर पहनेंगी तो ये बाहर से दिखेंगे, जिससे आप खुद असहज हो सकते हैं। ऐसे में साधारण इनरवियर की जगह स्टिक-ऑन टेप या निपल पैच का इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन
fashion and beauty tips every woman should know in hindi
ओवरसाइज़ कपड़े को ऐसे करें स्टाइल - फोटो : AdobeStock
4. ओवरसाइज़ कपड़े को ऐसे करें स्टाइल

अक्सर हम ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भी ऐसे कपड़े खरीद लेते हैं, जो साइज में बड़े होते हैं। ऐसे आउटफिट्स को आप बेल्ट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। किसी भी ओवरसाइज आउटफिट को कमर पर बेल्ट डालकर पहनें। इससे आपको फिगर हगिंग लुक मिलेगा और ये देखने में स्टाइलिश भी लगेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed