एरिका फर्नांडिस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, पिछले दिनों कसौटी जिंदगी में उनके किरदार को रिप्लेस करने के लिए दिव्यांका का नाम आ रहा था। हालांकि ये महज अफवाह थी। फिलहाल एरिका अपने लुक्स को लेकर तारीफ बटोर रही हैं। दरअसल, एरिका ऩे अपने फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वो इतनी क्यूट लग रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। एरिका ने अपने फोटोशूट के लिए सिंपल सा कुर्ता चुना है।
एरिका फर्नांडिस का नया लुक हुआ वायरल, व्हाइट कुर्ते और पॉपी पैंट्स में दे रहीं पोज
एरिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें बालों के फ्रंट कट में उनका लुक काफी क्यूट दिख रहा है। वैसे भी एरिका अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। छोटे पर्दे पर आने से पहले एरिका मॉडलिंग करती थीं। जिसके साथ ही वो अपने यूट्यूब वीडियो से भी फेमस हैं। हालांकि हम उनके लेटेस्ट एथिनिक लुक से इंप्रेस हुए हैं।
हमेशा वेस्टर्न कपडों में दिखने वाली एरिका का ये कूल एथिनिक लुक जबरदस्त है। सफेद कुर्ते और पैंट्स में एरिका का लुक फेस्टिव सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। प्योर कॉटन का स्लीवलेस कुर्ता जिसकी हेमलाइन पर थ्रेड वर्क किया गया है। वहीं इसे मैचिंग के पैंट के साथ पेयर कर एरिका मानसून के लिए रेडी दिख रही हैं।
🌞 #instagood #love #instadaily #ejf #ericafernandes
A post shared by ERICA JENNIFER FERNANDES (@iam_ejf) on
एरिका को फैंस उनके प्रेरणा के किरदार में काफी पसंद करते हैं। और वो कसौटी जिंदगी की सीरियल में प्रेरण का रोल प्ले कर रही हैं। जिसमें वो अक्सर ही इंडियन लुक में नजर आती हैं।