Dussehra Puja Look: दशहरा का त्योहार हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। इस दिन लोगों के घरों में पूजा-अर्चना होती है। बात जब पूजा की हो रही है तो महिलाओं का सजना-संवरना तो बनता है। अगर आप इस बार दशहरा पूजा में एक सादगी भरा, पारंपरिक लेकिन आकर्षक लुक अपनाना चाहती हैं, तो टीवी की मां सीता यानी कि लोकप्रिय देबिना बनर्जी के स्टाइल से प्रेरणा लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
देबिना के जैसा लुक पारंपरिक साड़ी, हल्का मेकअप और प्राकृतिक बालों की स्टाइल आपको एक परफेक्ट, क्लासिक और मॉडर्न टच देगा। आप भी इस दशहरा पूजा में देबिना बनर्जी की तरह सादगी और गरिमा के साथ अपनी पहचान बना सकती हैं। उनके इस स्टाइल से प्रेरित होकर आप न केवल पूजा में बल्कि अन्य पारिवारिक आयोजनों में भी आकर्षक दिखेंगी।
2 of 6
पीले रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
पीले रंग की साड़ी
पीला रंग हर त्योहार के मौके के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है। इसलिए आप दशहरे के मौके पर पीले रंग की ऐसी साड़ी पहन सकती हैं। ये पीले रंग की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। खूबसूरत सी ज्वेलरी आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी, लेकिन इसके साथ मेकअप हल्का रखें।
3 of 6
पीच रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
पीच रंग की साड़ी
पीले रंग की साड़ी नहीं पहननी है तो ऐसी पीच रंग की साड़ी आप दशहरा पूजा में कैरी कर सकती हैं। दशहरा पूजा में ऐसी साड़ी खूबसूरत लगेगी। इसके साथ बालों में स्लीक बन लगाते हुए उसमें गजरा लगाएं। माथे पर बिंदी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती है।
4 of 6
प्री ड्रेप्ड साड़ी
- फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी
यदि साड़ी पहनना नहीं आता, लेकिन साड़ी पहनने का मन है तो दशहरा पूजा के मौके पर आप ऐसी गुलाबी रंग की प्री ड्रेप्ड साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी को पहनने के लिए आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ भी बालों को कर्ल करके बन बनाएं। ये लुक भी देखने में काफी प्यारा लगता है।
5 of 6
शरारा-कुर्ता
- फोटो : instagram
शरारा-कुर्ता
साड़ी पहनने का मन नहीं है, लेकिन सूट भी नहीं पहनना तो बिना दुपट्टे वाला ऐसा शरारा-कुर्ता कैरी करें। ये देखने में कमाल का लगता है। ऐसे शरारा कुर्ता के साथ बालों को कर्ल करके पोनीटेल बनाएं। अगर कर्ल नहीं करना चाहती हैं तो बालों में आप ब्रेड्स बनाकर भी पोनीटेल आप बना सकती हैं।