दिव्या खोसला कुमार अपनी खूबसूरती से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। वहीं उनका स्टाइल सेंस भी लाजवाब है। फिर वो चाहे किसी इवेंट में हों या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए। देसी ट्रेडिशनल लुक से लेकर शार्ट्स में वो कमाल लगती हैं। वहीं दिव्या अपने लुक्स की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ भी साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो छोटी सी फ्रॉक पहन क्यूट लुक में नजर आ रही हैं।
2 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
दिव्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उन्होंने शार्ट ड्रेस पहन रखी है। सफेद रंग के नाजुक लैस से तैयार इस मिनी ड्रेस में दिव्या का स्टाइल शानदार दिख रहा है। बात करें आउटफिट की तो लैस से इस पूरी ड्रेस को तैयार किया गया है। वहीं इस ड्रेस पर काले रंग की डिटेलिंग की गई है।
3 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
खूबसूरत व्हाइट लैस वाली ड्रेस के कमर पर ब्लैक कलर की बेल्ट ऐड है. वहीं इस ड्रेस की बेल शेप स्लीव पर ब्लैक कलर की डिटेलिंग की गई है। एक्टर एंड मॉडल दिव्या खोसला का लुक इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रहा है। ब्लैक डिटेलिंग के साथ दिव्या ने इस ड्रेस के साथ ब्लैक कलर के प्वॉइंटेड पम्प्स पहन रखे हैं। वहीं शार्ट हेयर इस पूरे लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
4 of 5
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : instagram/divyakhoslakumar
बात करें मेकअप की तो दिव्या ने ग्लॉसी मेकअप को चुना है। जिसके साथ पिंक ब्लश चिक्स और काजल रिम्ड आईज बेहद खूबसूरत हैं। वहीं पिंक लिपस्टिक का शेड ओवरऑल लुक को स्टनिंग बना रहा है। बता दें कि दिव्या अक्सर ही ब्यूटीफुल लुक में तस्वीरें साझा करती हैं।
5 of 5
divya khosla kumar
- फोटो : instagram
ट्रेडिशनल लुक में भी दिव्या का अंदाज बेहद खास होता है। पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक पर रैंप वॉक के लिए दिव्या ने ग्रे कलर का लहंगा चुना था। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज इसे ग्लैमरस बना रहा था। वहीं कुंदन और पर्ल चोकर नेकपीस के साथ बालों में गजरा इस पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा था। वहीं बात करें मेकअप की तो दिव्या ने हमेशा की तरह पिंक चिक्स और पिंक लिपस्टिक के साथ इस लुक को विंग्ड आईलाइनर के साथ पूरा किया था।