दिशा पाटनी ग्लैमरस दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ती। फिल्मों से लेकर कैजुअल आउटिंग में भी वो अक्सर ही बोल्ड कपड़ो में स्पॉट हो जाती हैं। डीप नेकलाइन ड्रेस के साथ ही दिशा कई मौकों पर क्रॉप टॉप के साथ स्लिम फिगर फ्लांट करती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो काम के सिलसिले में कैमरे की नजर में कैद हुई।
2 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
इस दौरान दिशा ने हमेशा की तरह ही अपनी स्लिम फिगर को फ्लांट की। ब्लैक कलर के ढीले-ढाले ट्राउजर के साथ दिशा क्रॉप टॉप पहने दिखीं। जिसकी हॉल्टर नेकलाइन है। स्पोर्ट्स ब्रा की डिजाइन के इस टॉप में क्रिसक्रॉस पैटर्न की स्ट्राईप गले के फंसी है। जिसके साथ इस टॉप के नेकलाइन पर कट डिटेल बनी है।
3 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दिशा ने अपने इस लुक को खुले बालों के साथ ही मिनमम मेकअप के साथ फ्लांट किया था। हालांकि दिशा इससे पहले भी इस तरह के कैजुअल बट बोल्ड कपड़ों में नजर आ चुकी हैं। शूटिंग के बाद पोज देती दिशा ने ग्रीन कलर के पैंट के साथ क्रॉप टॉप पहना है। जिसमे वो अपने टोंड एब्स फ्लांट कर रही हैं।
4 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा अक्सर ही अपने बोल्ड लुक को फैंस के साथ साझा करती हैं। बिकिनी के साथ ही कई मौकों पर वो शार्ट्स और बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देती हैं। जिसे उनके फैंस जमकर लाइक करते हैं। वैसे दिशा का सिग्नेचर स्टाइल क्रॉप टॉप और लूज फिटेड ट्राउजर है। जिसे पहन वो अक्सर एयरपोर्ट से लेकर कैजुअल आउटिंग के लिए दिखती हैं। दिशा पाटनी ने एक दिन पहले ही टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इंस्टाग्राम पर दिशा ने नोट के जरिए टाइगर को शुक्रिया भी कहा है।
5 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : social media
दिशा पाटनी सलमान खान के साथ फिल्म राधे में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में एक विलेन 2 और योद्धा शामिल है। योद्धा फिल्म में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।