फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Looks Of Actress: डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली इन अभिनेत्रियों का लुक रहा सबसे शानदार

Tue, 13 Jun 2023 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 13 Jun 2023 01:13 PM IST
सार

कई ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। आज के लेख में हम आपको उन्हीं एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
destination wedding and looks of Bollywood celebrities virat Anushka deepika Ranveer to vicky katrina
Wedding Looks Of Actress - फोटो : instagram

Wedding Looks Of Actress: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है। अपनी शादी में सबसे खास और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां महीनों पहले से इसकी तैयारी शुरू कर देती हैं। लड़कियां मेकअप से लेकर शादी के जोड़े तक का चयन बेहद मन से करती हैं। ट्रेंडिंग शादी का जोड़ा और ज्वेलरी के बारे में जानने के लिए वो बॉलीवुड एक्ट्रेस से टिप्स लेती हैं। अगर आप भी अपनी शादी में रॉयल दिखना चाहती हैं तो उन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं, जिन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग की है।



दरअसल, डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान हर एक्ट्रेस ने अपनी शादी में अपना अलग अंदाज दिखाया है। अगर बीते कुछ सालों की ही बात करें तो अनुष्का शर्मा से लेकर, दीपिका, प्रियंका, कटरीना, कियारा तक ने डेस्टिनेशन वेडिंग करके लोगों को चौंका दिया है। आज के लेख में हम आपको इन्हीं एक्ट्रेस के बेस्ट लुक दिखाने जा रहे हैं, ताकि आपका लुक भी अपनी शादी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे। 

destination wedding and looks of Bollywood celebrities virat Anushka deepika Ranveer to vicky katrina
anushka virat wedding - फोटो : twitter

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ इटली के टस्कन में सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पेस्टल रंग का लहंगा पहना था। अनुष्का पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी शादी में पेस्टल रंग कैरी किया था।  सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा एक्ट्रेस पर काफी जच रहा था। 

destination wedding and looks of Bollywood celebrities virat Anushka deepika Ranveer to vicky katrina
virat anushka wedding - फोटो : Instagram

कैसा था लुक

एक्ट्रेस ने अपनी शादी में इस लहंगे के साथ बेहद हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। माथे पर मांगटीका उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। वहीं एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को बेहद ही लाइट रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
destination wedding and looks of Bollywood celebrities virat Anushka deepika Ranveer to vicky katrina
Ranveer wedding - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने अपनी शादी के दिन सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा ही कैरी किया था। चटक लाल रंग के लहंगे में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 

विज्ञापन
destination wedding and looks of Bollywood celebrities virat Anushka deepika Ranveer to vicky katrina
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media

कैसा रहा लुक

बात करें एक्ट्रेस के कंप्लीट लुक की तो उन्होंने एक्ट्रेस ने लाल लहंगे के साथ बड़ा सा मांगटीका कैरी किया था। इसके साथ राजस्थानी स्टाइल के नथ पहनी थी। हैवी कलीरे और चूड़े में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। दीपिका के वेडिंग लुक में उनकी चुनरी बेहद खास थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed