फिल्मी हसीनाओं के चेहरे से लेकर कपड़ों और स्टाइल पर हर किसी की निगाह रहती है। ये एक्ट्रेस क्या पहनती हैं और किस तरह से खुद को तैयार करती है। ये बातें लगभग हर फैंन के दिमाग में रहती है। तभी तो एक्ट्रेस अपने लुक के साथ कभी समझौता नहीं करती हैं। और खूबसूरत अंदाज से हर किसी का दिल चुरा लेती हैं।
फिर वो चाहे उनकी हेयरस्टाइल हो या मेकअप। लेकिन इन दिनों कपड़े और चेहरे के मेकअप के साथ कुछ और भी है। जो सबका ध्यान खींच रहा है। फिल्मी एक्ट्रेस अपने खूबसूरत हाथों और नाखूनों को फ्लांट करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा के बाद दीपिका पादुकोण और अब काजल अग्रवाल का नाम भी शामिल हो गया है। आगे की स्लाइड में देखें इन हसीनाओं के खूबसूरत नेलपेंट।
2 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बीटाउन के साथ ही विदेश में भी अपने स्टाइल से तारीफें बटोर चुकी हैं। हाल ही में डीपी का नया फोटोशूट सामने आया था। जिसमे वो काफी समय बाद बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही थीं। लेकिन इन तस्वीरों में उनके आउटफिट और लुक्स के साथ ही लंबे, चमकते नाखून ध्यान खींच रहे थे।
3 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
जालीदार ड्रेस पहने दीपिका अपनी मदमस्त आंखों से फैंस को मदहोश कर रही थीं। वहीं डार्क मरून शेड के नेलपेंट उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहे थे। जिसे दीपिका लगभग हर तस्वीरें फ्लांट करते दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण ने ये फोटोशूट हैलो मैगजीन के लिए करवाया था। जिसमे वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
4 of 6
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से अपने खूबसूरत नेलपेंट को फ्लांट करते दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर लगभग हर तस्वीरें में उनके लंबे, खूबसूरत नाखून ध्यान खींच लेते हैं। जिन पर वो काफी आकर्षक तरीके से नेलपेंट लगाए दिखती हैं। सोनाक्षी का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है।
5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram
वहीं लड़कियां इस खूबसूरत मेनिक्योर से जरूरी टिप्स ले सकती हैं। मैटेलिक नेलपेंट से लेकर मल्टीकलर के नेलपेंट उनके गॉर्जियस लुक में चार चांद लगाते हैं।