बॉलीवुड क्वीन, फिटनेस फ्रिक और फैशन आइकॉन दीपिका पादुकोण का एथनिक लुक हो या वेस्टर्न, कैसुअल लुक हो या एयरपोर्ट लुक हर बार अपने नए अवतार और स्टाइल से सबसे होश उड़ा देती हैं। 90 के दशक की साइकलिंग शॉर्ट्स का चलन इस सीजन एक बार फिर दीपिका की बदौलत ट्रेंड कर रहा है।
पिछले कुछ महीनों में, हॉलीवुड के सितारे और इन्फ्लुएंसर पहले से ही इसे ट्रेंड करा रहे हैं और अब, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ब्लैक ओवरसाइज स्वेट शर्ट के नीचे साइकलिंग शॉर्ट्स पहनकर माहौल बना रही हैं ।
दीपिका को हाल ही में एक ओवरसाइज नाइकी स्वेटशर्ट में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उसने नाइकी की एक ओवरसाइज़्ड स्वेटशर्ट पहनी थी, जिसे साइक्लिंग शॉर्ट्स और नाइकी लोगो बैग के साथ मैच किया था।
दीपिका ने पुरे स्वैग में सफेद स्नीकर्स और ब्लैक सनीज के साथ इस लुक को स्टनर गोल दिया। दीपिका का ये कैज़ुअल और कम्फर्टेबल और एथलीजर लुक काफी पसंद आया और आप भी इस लुक को स्टाइल के साथ गर्लफ्रेंड पार्टी, शॉपिंग, या सफर के दौरान कैरी कर सकती हैं।
लेगिंग की तरह ये बॉडीकॉन बॉटम्स आरामदायक होते हैं। यहां कुछ ऐसे इंस्टाग्रामर्स भी हैं, जिन्होंने इस एथिलीजर शॉर्ट्स को ट्रेंडी बना दिया है।