बदलते दौर में फैशन वर्ल्ड में भी तेजी से बदलाव आया है..हालांकि 'कम बैक' फैशन भी बराबर ट्रेंड में बना रहता है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशन में भी गजब के बदलाव देखने को मिले हैं। मेकअप से लेकर ड्रेस और हेयर स्टाइलिंग, या फिर फैशन डिजाइनर के डिजाइनिंग में भी काफी अंतर आया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण की एक अलहदा अंदाज की तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है, जो हमे भी काफी पसंद आई।
दीपिका का ये कैसुअल लुक काफी कूल है। चिक लुक में स्टनर दीपिका पादुकोण बेहतरीन फैशन गोल्स देती नजर आ रही हैं। इस लुक को आप फ्रेंड्स पार्टी या डिनर पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए दीपिका ने लिखा, 'इट्स टाइम टू डिस्को'। सफेद ओने शोल्डर शर्ट और बॉयफ्रेंड फिट लाइट ब्लू जींस के साथ गुलाबी स्टिलेटोज मैच किया है। जिसे परफेक्ट कॉम्बिनेशन कहना गलत नहीं होगा।
ओवर ऑल लुक में दीपिका का ग्लिटर मेकअप तारीफ-ऐ-काबिल है। शाइनी चेहरा, स्टेटमेंट डार्क आईब्रोज, ग्लिटर आईशैडो के साथ रस्टी रेड लिपस्टिक लुक को और ग्लैमरस बना रहे हैं। इस लुक में स्टाइलिंग, मेकअप और कपड़ो के अलावा दीपिका की पर्ल हूप इयररिंग लुक को निखार रहे हैं।