दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे अपनी फिल्म गहराईयां का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपनी केमेस्ट्री की वजह से सुर्खियों में छाई दीपिका की ये फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका और अनन्या का ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान खींच लेता है। एक बार फिर दीपिका और अनन्या के बोल्ड लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
फिल्म के स्क्रीनिंग के लिए दीपिका पादुकोण जहां आस्ट्रेलियन लेबल एलेक्स पेरी के कपड़ों में रेडी हुई थीं। वहीं दूसरी तरफ अनन्या भी गॉर्जियस आउटफिट में नजर आईं। दीपिका ने नियॉन ग्रीन कलर की छोटी सी स्कर्ट चुनी थी। जिसके साथ वो ब्लैक कलर के कॉर्सेट टॉप को पहने थीं। जिसमे दीपिका अपने टोंड लॉन्ग लेग्स फ्लांट करते दिखीं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
वहीं दीपिका ने छोटी सी नियॉन स्कर्ट और कॉर्सेट टॉप के साथ लेदर का ब्लेजर लेयर किया था। वहीं डस्की लुक इस ड्रेस के साथ ऊम्फ फैक्टर ऐड कर रहा है। दीपिका ने इस लुक को स्मोकी आईज और ड्यूई मेकअप के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। वहीं मेसी लो बन के साथ दीपिका ने इस आउटफिट को मैच किया है। जिसके साथ किसी भी तरह की एक्सेसरीज नहीं कैरी की है।
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
दूसरी तरफ अनन्या पांडे ने ब्लैक एंड व्हाइट लेदर की शार्ट स्कर्ट पहनी थी। जिसके साथ छोटा सा टॉप मैच किया था। वहीं प्वॉंटेड ब्लैक पम्प्स के साथ इस ड्रेस को मैच किया गया था। अनन्या ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में वो काफी सेसी लुक में नजर आ रही हैं।
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए रेडी दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के लुक को देख खुद ही तय करिए किसका लुक है ज्यादा ग्लैमरस। बता दें कि एक दिन पहले ही दीपिका पादुकोण के डेनिम बॉडीसूट और डेनिम जॉगर्स को देख यूजर्स ने उनके ड्रेसिंग सेंस पर ट्रोल कर दिया था।