Christmas Day Dress Ideas: क्रिसमस बच्चों का फेवरेट त्योहार होता है, क्योंकि इस दिन बच्चों को ढेर सारे तोहफे, खिलौने और चॉकलेट्स मिलते हैं। ये त्योहार साल के आखिर में यानी कि 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है।
Christmas Dress Ideas: बच्चे को सांता क्लॉज बनाते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान
अगर आपका बच्चा भी क्रिसमस की पार्टी अटैंड करने वाला है तो उसे खास तरह की ड्रेस पहनाकर ही पार्टी में भेजें।
साइज का रखें ध्यान
अगर आप अपने बच्चे के लिए सांता क्लॉज की ड्रेस खरीद रहे हैं, तो वो उसकी फिटिंग की होनी चाहिए। अगर ये ड्रेस बच्चे की सही फिटिंग की नहीं होगी तो उसका लुक अजीब दिखेगा। इसलिए बच्चों के लिए सही फिटिंग की ही ड्रेस खरीदें।
ठंड का रखें ध्यान
दिसंबर के महीने में काफी ठंड होती है तो अगर आप अपने बच्चे को ये ड्रेस पहना रहे हैं, तो ड्रेस के अंदर उसे गर्म स्वेटर और इनर जरूर पहनाएं। ताकि बच्चे को कहीं से भी सर्दी ना लगने पाए।
जरूर लगाएं कैप
अपने बच्चे को सांता क्लॉज की ड्रेस पहनाते वक्त उसे लाल और सफेद रंग की कैप जरूर पहनाएं। इसी से उनका लुक पूरा होगा।
हाथ में होना चाहिए बैग
सांता क्लॉज के हाथ में तोहफों से भरा बैग जरूर होना चाहिए। अगर आप बच्चे को ड्रेस पहना रहे हैं तो उसके हाथ में एक छोटा सा झोला जरूर दें। भले ही उसमें कुछ टॉफियां रख दें