Chhath Puja 2024: यूपी और बिहार में छठ पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस पर्व में व्रती महिला को 36 घंटे का निर्जला व्रत करना होता है। मान्यता है कि इस व्रत से छठी मैया प्रसन्न होती हैं, जिससे उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पूजा का इंतजार हर कोई सालभर करता है।
वैसे तो छठ पूजा के लिए हर कोई उत्साहित रहता है, लेकिन इसका उत्साह सबसे ज्यादा महिलाओं में देखा जाता है। इस पूजा के लिए महिलाएं और लड़कियां पारंपरिक रूप से तैयार होती हैं और अपना सादगी भरा अंदाज दिखाती हैं। पूजा में खास रंग के कपड़े पहनने का भी अलग महत्व है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप छठ पूजा के दौरान पहन सकते हैं। पुरुष और महिलाओं दोनों पर ये रंग काफी ज्यादा जचेंगे।
2 of 5
छठ पूजा
- फोटो : instagram
लाल रंग
हिंदू धर्म में पूजा के समय लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये रंग काफी खास होता है। तो अगर आपके पास लाल रंग की साड़ी या सूट है तो पूजा के समय इसी रंग के कपड़े पहनें। पुरुष भी छठ पूजा के समय लाल रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। यदि आपके लाल रंग का कुर्ता नहीं है तो मैरून रंग का कुर्ता भी आप पहन सकते हैं।
3 of 5
छठ पूजा
- फोटो : instagram
हरा रंग
हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है। तो आप छठ पूजा के दिन हरे रंग का आउटफिट पहन सकते हैं। ये एक ऐसा रंग है, जो महिलाओं के पास तो जरूर होगा। आप चाहें तो हरे रंग की साड़ी या फिर हरे रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। पुरुष भी हरे रंग का कुर्ता कैरी कर सकते हैं।
4 of 5
छठ पूजा
- फोटो : instagram
पीला रंग
पीला रंग हर पूजा में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप छठ पूजा के दिन पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। पीले रंग की साड़ी, सूट और लहंगा महिलाओं के पास जरूर होगा। ऐसे में आप पूजा के समय इसे ही पहनें। अगर पुरुषों के पास कुर्ता नहीं है तो आप पीले रंग की शर्ट भी पहन सकते हैं।
5 of 5
छठ पूजा
- फोटो : instagram
नारंगी रंग
यदि आप लाल, पीला और हरा रंग नहीं पहनना चाहती हैं, तो नारंगी रंग भी एक बेहतर विकल्प है। तो बिना सोचे आप नारंगी रंग की साड़ी, सूट पहनें। पुरुष भी नारंगी रंग का कुर्ता पूजा के समय कैरी कर सकते हैं।