फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2024: छठ पूजा में पहनने के लिए शुभ माने जाते जाते हैं इन रंगों के कपड़े, महिलाएं रखें खास ध्यान

Wed, 30 Oct 2024 03:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

यूपी और बिहार में छठ पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस पूजा में पहनने के लिए कुछ रंगों को खास माना है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 women wear traditional clothes of these colors
छठ पूजा - फोटो : instagram
Chhath Puja 2024:  यूपी और बिहार में छठ पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस पर्व में व्रती महिला को 36 घंटे का निर्जला व्रत करना होता है। मान्यता है कि इस व्रत से छठी मैया प्रसन्न होती हैं, जिससे उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पूजा का इंतजार हर कोई सालभर करता है।


वैसे तो छठ पूजा के लिए हर कोई उत्साहित रहता है, लेकिन इसका उत्साह सबसे ज्यादा महिलाओं में देखा जाता है। इस पूजा के लिए महिलाएं और लड़कियां पारंपरिक रूप से तैयार होती हैं और अपना सादगी भरा अंदाज दिखाती हैं। पूजा में खास रंग के कपड़े पहनने का भी अलग महत्व है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप छठ पूजा के दौरान पहन सकते हैं। पुरुष और महिलाओं दोनों पर ये रंग काफी ज्यादा जचेंगे। 
Chhath Puja 2024 women wear traditional clothes of these colors
छठ पूजा - फोटो : instagram

लाल रंग 

हिंदू धर्म में पूजा के समय लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये रंग काफी खास होता है। तो अगर आपके पास लाल रंग की साड़ी या सूट है तो पूजा के समय इसी रंग के कपड़े पहनें। पुरुष भी छठ पूजा के समय लाल रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। यदि आपके लाल रंग का कुर्ता नहीं है तो मैरून रंग का कुर्ता भी आप पहन सकते हैं। 

Chhath Puja 2024 women wear traditional clothes of these colors
छठ पूजा - फोटो : instagram
हरा रंग

हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है। तो आप छठ पूजा के दिन हरे रंग का आउटफिट पहन सकते हैं। ये एक ऐसा रंग है, जो महिलाओं के पास तो जरूर होगा। आप चाहें तो हरे रंग की साड़ी या फिर हरे रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। पुरुष भी हरे रंग का कुर्ता कैरी कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 women wear traditional clothes of these colors
छठ पूजा - फोटो : instagram

पीला रंग

पीला रंग हर पूजा में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप छठ पूजा के दिन पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। पीले रंग की साड़ी, सूट और लहंगा महिलाओं के पास जरूर होगा। ऐसे में आप पूजा के समय इसे ही पहनें। अगर पुरुषों के पास कुर्ता नहीं है तो आप पीले रंग की शर्ट भी पहन सकते हैं। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 women wear traditional clothes of these colors
छठ पूजा - फोटो : instagram
नारंगी रंग

यदि आप लाल, पीला और हरा रंग नहीं पहनना चाहती हैं, तो नारंगी रंग भी एक बेहतर विकल्प है। तो बिना सोचे आप नारंगी रंग की साड़ी, सूट पहनें। पुरुष भी नारंगी रंग का कुर्ता पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed