सुष्मिता सेन की भाभी की शादीशुदा जिंदगी में उथलपुथल चल रही है। लेकिन इसके बावजूद वो किसी भी त्योहार को मनाने से नहीं चूकती हैं। पिछले दिनों सावन के सोमवार पर सजधज कर तैयार होने के बाद एक बार फिर वो फैंस के लिए तस्वीर शेयर कर रही हैं। लाल रंग की साड़ी में सजधजी चारु काफी खूबसूरत लग रही हैं। पति से अलग होने की खबरों के बीच वो सुहगनों के त्योहार कजरी तीज को मनाने के लिए तैयार हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को बधाई भी दी है।
सुष्मिता सेन की भाभी ने फिर शेयर की तस्वीरें, लाल साड़ी में चारू असोपा लग रहीं बेहद खूबसूरत
कजरी तीज मनाने के लिए सुहागन बनीं चारू ने पूजा करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लाल रंग की सिल्क की साड़ी स्काई ब्लू बॉर्डर के साथ ब्रोकेड ब्लाउज में तैयार थीं। वहीं बंगाली स्टाइल में साड़ी पहने और गोल्डन नेकपीस के साथ झुमका और लाल रंग की चूड़ी पहने चारू का लुक किसी नई दुल्हन सा नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Charu Asopa sen (@asopacharu) on
माथे पर बिंदी और लाल सिंदूर लगाए चारू सबको तीज की बधाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर कैप्शन में चारू लिखी हैं। हैप्पी सिंझारा लिख उन्होंने फैंस को बधाई दी है।
वैसे चारू अक्सर ही फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। पिंक लहंगे और लाल चुनरी में तैयार चारू सिर पर मोतियों का हेड बैंड लगाए काफी आकर्षक दिख रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Charu Asopa sen (@asopacharu) on