Navratri Mehndi Design: शायद ही कोई ऐसी लड़की या महिला होगी, जिसे मेहंदी लगाना पसंद नहीं होगा। ऐसा कहा जाता है कि हर महिला के श्रृंगार में मेहंदी का काफी अहम रोल होता है। इसी वजह से त्योहारों में हर महिला और लड़की अपने हाथों में मेहंदी लगाती है। अब जब चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, तो आप नवरात्रि के पहले दिन अपने हाथों मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगा सकती हैं।
ऐसी मान्यता है कि मेहंदी लगाने से घर में काफी सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यही वजह है कि हर शुभ काम में मेहंदी लगाई जाती है। अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ खास करने का सोच रही हैं, तो अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं। इस लेख में हम मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने हाथों में भी खूबसूरत मेहंदी लगा सकें।
2 of 7
नवरात्रि के पहले दिन हाथों में लगाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : instagram
भरे हाथ मेहंदी
अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद है, लेकिन आपके पास पूरे हाथ में मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो आप इस तरह से हथेली में खूबसूरत सी डिजाइन बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है।
3 of 7
नवरात्रि के पहले दिन हाथों में लगाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : instagram
माता रानी की तस्वीर
नवरात्रि में अगर आप मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो आप अपने हाथों में माता रानी की खूबसूरत तस्वीर बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी देखने में काफी प्यारी लगती है।
4 of 7
नवरात्रि के पहले दिन हाथों में लगाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : instagram
खूबसूरत लगेगी ये डिजाइन
अगर आपको भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो इस तरह की डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। ऐसी डिजाइन देखने में भी कमाल की लगती है। जब ये रच जाएगी, तो आपका हाथ खूबसूरत लगेगा।
5 of 7
नवरात्रि के पहले दिन हाथों में लगाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन
- फोटो : instagram
मंडाला आर्ट मेहंदी
ये लगाने में काफी सरल होती है, और इसे लगाकर हाथ भी बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप इस तरह की डिजाइन अपने हाथों में रचा सकती हैं।