फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: चांद से पहले आपकी खूबसूरती पर ठहरेंगी सबकी नजरें, ट्राई करें ये खूबसूरत और स्टाइलिश हेयरस्टाइल

Sat, 24 Oct 2026 08:02 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 24 Oct 2026 08:02 AM IST
सार

Karwa Chauth Hairstyles Ideas:  करवा चौथ के खास मौके पर महिलाएं अपनी साड़ी, लहंगे या सूट के साथ खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाकर अपने पूरे लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 try to top trending easy hairstyles for women
करवा चौथ के लिए बेस्ट हेयरस्टाइल - फोटो : Adobe stock/Amar ujala

Karwa Chauth Easy Hairstyles Ideas: करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखे। इसके लिए आउटफिट और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल का सही चुनाव करना भी जरूरी है। कई बार समझ नहीं आता कि साड़ी, लहंगे या सूट के साथ खुले बाल अच्छे लगेंगे या ट्रेडिशनल बन। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो अपनी पसंद और बालों की लंबाई के हिसाब से स्टाइलिश हेयरस्टाइल चुन सकती हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई हेयरस्टाइल बनाना आसान है और इन्हें घर पर भी तैयार किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कुछ खूबसूरत हेयरस्टाइल आइडियाज, जो आपके करवा चौथ लुक को खास बना देंगे।

Trending Videos
Karwa Chauth 2026 try to top trending easy hairstyles for women
गजरे वाला लो बन - फोटो : Ai generated
सफेद गजरे के साथ लो बन
 


अगर आप करवा चौथ पर ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो गजरे वाला लो बन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह हेयरस्टाइल साड़ी, लहंगे और सूट के साथ खूब जंचता है। इसके लिए बीच की मांग निकालकर बालों को अच्छी तरह से बांधें और गर्दन के पास एक नीट लो बन बनाएं। अब जूड़े के चारों तरफ सफेद गजरा लगाकर इसे सजाएं। लुक को और आकर्षक बनाने के लिए आप इसके साथ खूबसूरत मांगटीका पहन सकती हैं।

Karwa Chauth 2026 try to top trending easy hairstyles for women
गोटा-पत्ती ब्रेड - फोटो : Ai generated
गोटा-पत्ती ब्रेड



करवा चौथ पर कुछ अलग हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहती हैं, तो गोटा-पट्टी वाली चोटी भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें बालों को खुला रखने के बजाय अच्छी तरह गूंथकर चोटी बनाई जाती है और उसके चारों ओर रंग-बिरंगा गोटा लपेटा जाता है। यह हेयरस्टाइल लहंगे, अनारकली सूट और ट्रेडिशनल साड़ी के साथ खूबसूरत लगता है। आप चाहें तो चोटी में सजावटी हेयर एक्सेसरीज लगाकर अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 try to top trending easy hairstyles for women
माथापट्टी के साथ खुले बाल - फोटो : Ai generated
माथापट्टी के साथ खुले बाल
 


करवा चौथ पर अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए रॉयल और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो माथापट्टी के साथ ओपन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। यह हेयरस्टाइल साड़ी, लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसे बनाने के लिए आगे के बालों का एक सेक्शन लेकर पीछे की तरफ हेयर पिन या क्लचर की मदद से सिक्योर कर दें और बाकी बालों को खुला छोड़ दें। आखिर में माथापट्टी लगाकर अपने लुक को कंप्लीट

करें।



करवा चौथ 2026: साड़ी के साथ खूब जंचेंगे ब्लाउज के ये आकर्षक बैक नेक डिजाइन, खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 try to top trending easy hairstyles for women
गजरा लगाकर ओपन बाल - फोटो : Ai Generated
गजरा लगाकर खुले बाल



करवा चौथ पर अगर आप अपने हेयरस्टाइल में कुछ नया और खूबसूरत ट्राई करना चाहती हैं, तो बालों में गजरा लगाकर उन्हें खुला भी रख सकती हैं। इसके लिए बालों को हल्का कर्ल करके या नेचुरल वेव्स में खुला छोड़ें और एक तरफ या पीछे की ओर सफेद फूलों का गजरा लगाएं। इससे आपका लुक बेहद आकर्षक, ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आएगा। यह हेयरस्टाइल खासतौर पर साड़ी, लहंगे और एथनिक सूट के साथ बहुत सुंदर लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed