फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा, आपको किसका लुक आया पसंद ?

Mon, 26 May 2025 03:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 26 May 2025 03:32 PM IST
सार

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल के समापन के बाद हम आपको कुछ ऐसी भारतीय अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने कान शहर में विदेशियों को भी अपना फैन बना दिया। 

विज्ञापन
Cannes film festival look of janhvi kapoor aishwarya rai alia bhatt nitanshi goel aditi rao hydari
कान फिल्म फेस्टिवल में इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram

Cannes 2025: 13 मई से शुरू हुए कान फिल्म फेस्टिवल का समापन 24 मई को हो गया है। दरअसल, फ्रांस में कान जैसा खूबसूरत शहर भी है जो कि फ्रेंच रिवेरा नदी के किनारे स्थित है। इस शहर में ला क्राॅसिट के किनारे एक शानदार कन्वेंशन सेंटर है, यहीं पर कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता है। इस फिल्म फेस्टिवल को दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट कहा जाता है, जिस कारण इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर से सिने हस्तियां पहुंचती हैं।



भारत की कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी इस समारोह में शिरकत करने पहुंचीं। यहांं हम आपको उन अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनके चर्चे फेस्टिवल खत्म होने के बाद भी हो रहे हैं। 

Cannes film festival look of janhvi kapoor aishwarya rai alia bhatt nitanshi goel aditi rao hydari
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर

इस साल जान्हवी कपूर ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर डेब्यू किया। इस दौरान वो तरुण तहिलियानी के कस्टम गुलाबी आउटफिट में कान की रेड कारपेट पर उतरीं। उनका अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। खूबसूरत के इस आउटफिट के साथ उन्होंने सिर पर पल्लु अटैच किया था। जैसे ही उनके इस लुक की तस्वीरें सामने आईं, तो लोगों ने जान्हवी बिल्कुल मां श्रीदेवी की तरह लग रही थीं। लोगों ने इस तरह के कमेंट्स भी किए। 
Cannes film festival look of janhvi kapoor aishwarya rai alia bhatt nitanshi goel aditi rao hydari
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram-Manish Malhotra

ऐश्वर्या राय बच्चन

हर साल की तरह लोगों को इस साल भी ऐश्वर्या राय के रेड कारपेट लुक का इंतजार था  और जब वो रेड कारपेट पर उतरीं तो लोगों की नजरें उनपर ही अटक गईं। अपने रेड कारपेट लुक में उन्होंने सफेद रंग की कढ़वा बनारसी साड़ी कैरी की थी, जिसपर चांदी और सोने का काम था। इसके साथ उन्होंने जो दुपट्टा कैरी किया था, वो टिश्यू फैब्रिक का बना था। ब्राउन रंग की लिपस्टिक, खुले बाल और मांग में सिंदूर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes film festival look of janhvi kapoor aishwarya rai alia bhatt nitanshi goel aditi rao hydari
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट

जब साड़ी में आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया, तो लोग उन्हें ही देखते रह गए। उनकी इस साड़ी पर क्रिस्टल जड़े थे, जिस कारण उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था। साड़ी में कोई ग्लैमरस भी लग सकता है, उसका अंदाज इस साड़ी लुक को देख कर लगाया जा सकता है। उनके खुले सॉफ्ट कर्ली बाल देखने में काफी कमाल के लग रहे थे। 
विज्ञापन
Cannes film festival look of janhvi kapoor aishwarya rai alia bhatt nitanshi goel aditi rao hydari
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram

अदिति राव हैदरी

लाल रंग की सिंपल सी साड़ी में अदिति राव हैदरी की तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने इन पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ उनकी ये साड़ी देखने में और भी ज्यादा कमाल की लग रही थी। इसके साथ उन्होंने बालों में बन बनाया था। इस लुक के साथ मांग में सिंदूर लगाकर उन्होंने अपनी खूबसूरती को और बढ़ा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed