आज का दिन देशवासियों के लिए बेहद ही खास है, क्योंकि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना अंतरिम बजट पेश कर रहीं हैं। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है, इसलिए लोगों को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस साल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण छठा बजट सदन में पेश कर रहीं हैं। बजट के साथ-साथ आज के दिन उन पहनावे पर भी सबकी नजर रहती है।
दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मूल रूप से दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, यही वजह है कि बजट में वो अपनी संस्कृति की झलक दिखाती हैं। जिस तरह की साड़ी वो बजट वाले दिन पहन कर आती हैं, वो बेहद ही खास होती है, जिस वजह से लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं।
बात करें उनके आज के लुक की तो आज वो नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद पहुंची हैं। इससे पहले के सालों में भी उनका लुक बेहद खास था। आइए जानते हैं बीते सालों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस तरह की साड़ी पहनकर संसद पहुंची थीं।
कैसा रहा आज का लुक
आज वित्त मंत्री नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद में पहुंची हैं। इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट है। देखने में ये बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंंने अपने गले में एक चेन भी पहनी है। भारतीय धर्म शास्त्रों में नीला रंग बल और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इसे सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अधिकार का प्रतीक भी माना जाता है।
3 of 7
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : सोशल मीडिया
2023 का लुक भी था खास
2023 में वित्त मंत्री ने लाल रंग की संबलपुरी साड़ी को चुना था। उनकी इस साड़ी में पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था। लाल रंग की इस साड़ी में काली बॉर्डर पट्टी दी गई थी, जिसमें जटिल सुनहरा काम हुआ था।
4 of 7
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : Agency (File Photo)
2022 का लुक
2022 के बजट सत्र में वित्त मंत्री ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। ब्राउन कलर की साड़ी पर उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। इस साड़ी पर काफी खूबसूरत सा प्रिंट भी था।
5 of 7
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : Social Media
2021 का लुक
2021 के आम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी में नजर आईं थीं। उनकी इस साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था।