Swara Bhaskar inspired outfit Ideas: अभिनेत्री स्वरा भास्कर काफी बोल्ड और स्टाइलिश हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह वेस्टर्न आउटफिट से लेकर एथनिक और पारंपरिक आउटफिट से खुद को स्टाइल करती हैं। स्वरा का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। स्वरा को साड़ी से लेकर कुर्ता सेट और लहंगा से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को बेहद स्टाइल से कैरी करने का तरीका मालूम है। कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई है। शादी के मौके पर स्वरा लाल रंग की साड़ी में नजर आईं थीं। स्वरा ने प्लेन साड़ी पर क्रीम कलर का एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज कैरी किया था, जो उनके लुक को बहुत ही प्रभावी बना रहा था। आज के लेख में यहां स्वरा भास्कर के वार्डरोब में शामिल कुछ आउटफिट की तस्वीरें दी जा रही हैं। इन तस्वीरों में स्वरा ने साधारण आउटफिट को अपने अंदाज में कैरी किया है और खुद को पारंपरिक परिधान में मॉर्डन लुक से तैयार किया है। आइए देखते हैं स्वरा भास्कर के स्टाइलिश आउटफिट की तस्वीरें।
Fashion Tips: पार्टी में दिखना है स्टाइलिश तो स्वरा भास्कर की तरह कैरी करें आउटफिट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:07 PM IST
सार
तस्वीरों में स्वरा ने साधारण आउटफिट को अपने अंदाज में कैरी किया है और खुद को पारंपरिक परिधान में मॉर्डन लुक से तैयार किया है। आइए देखते हैं स्वरा भास्कर के स्टाइलिश आउटफिट की तस्वीरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन