फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: पार्टी में दिखना है स्टाइलिश तो स्वरा भास्कर की तरह कैरी करें आउटफिट

Tue, 06 Jun 2023 01:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Jun 2023 01:07 PM IST
सार

तस्वीरों में स्वरा ने साधारण आउटफिट को अपने अंदाज में कैरी किया है और खुद को पारंपरिक परिधान में मॉर्डन लुक से तैयार किया है। आइए देखते हैं स्वरा भास्कर के स्टाइलिश आउटफिट की तस्वीरें।

विज्ञापन
Bollywood Actress Swara Bhaskar Inspired Outfit Ideas For Party Look News In Hindi
स्वरा भास्कर के आउटफिट - फोटो : instagram/reallyswara

Swara Bhaskar inspired outfit Ideas: अभिनेत्री स्वरा भास्कर काफी बोल्ड और स्टाइलिश हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह वेस्टर्न आउटफिट से लेकर एथनिक और पारंपरिक आउटफिट से खुद को स्टाइल करती हैं। स्वरा का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। स्वरा को साड़ी से लेकर कुर्ता सेट और लहंगा से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को बेहद स्टाइल से कैरी करने का तरीका मालूम है। कुछ समय पहले ही उनकी शादी हुई है। शादी के मौके पर स्वरा लाल रंग की साड़ी में नजर आईं थीं। स्वरा ने प्लेन साड़ी पर क्रीम कलर का एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज कैरी किया था, जो उनके लुक को बहुत ही प्रभावी बना रहा था। आज के लेख में यहां स्वरा भास्कर के वार्डरोब में शामिल कुछ आउटफिट की तस्वीरें दी जा रही हैं। इन तस्वीरों में स्वरा ने साधारण आउटफिट को अपने अंदाज में कैरी किया है और खुद को पारंपरिक परिधान में मॉर्डन लुक से तैयार किया है। आइए देखते हैं स्वरा भास्कर के स्टाइलिश आउटफिट की तस्वीरें।

Bollywood Actress Swara Bhaskar Inspired Outfit Ideas For Party Look News In Hindi
स्वरा भास्कर के आउटफिट - फोटो : instagram/reallyswara

भले ही स्वरा ने कोर्ट मैरिज की हो और दुल्हन के जोड़े में न नजर आई हों लेकिन उनके एथनिक आउटफिट काफी बेहतरीन होते हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि स्वरा ने लहंगा चोली को कैरी किया है। किसी भी शादी समारोह में इस तरह का लहंगा लड़कियों के लुक में चार चांद लगा सकता है।

Bollywood Actress Swara Bhaskar Inspired Outfit Ideas For Party Look News In Hindi
स्वरा भास्कर के आउटफिट - फोटो : instagram/reallyswara

वेस्टर्न आउटफिट को सहज और आकर्षक तरीके से कैरी करने के लिए इस तरह की ड्रेस को अपने वाॅर्डरोब में शामिल कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में स्वरा की यह आउटफिट स्टाइलिश और कंफर्टेबल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Swara Bhaskar Inspired Outfit Ideas For Party Look News In Hindi
स्वरा भास्कर के आउटफिट - फोटो : instagram/reallyswara

एथनिक वियर में इस तरह के आउटफिट को कैरी कर सकते हैं। गाउन के साथ आप हैवी दुपट्टा और इस तरह की ज्वेलरी को अपनाकर स्वरा भास्कर के स्टाइलिश लुक को कैरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Swara Bhaskar Inspired Outfit Ideas For Party Look News In Hindi
स्वरा भास्कर - फोटो : instagram/reallyswara

स्वरा भास्कर ने कुर्ता सेट को काफी माॅर्डन स्टाइल में कैरी किया है। उनका ये ब्लू प्रिंटेड कुर्ता काफ्तान डिजाइन का है, जिसे उन्होंने पैंंट के साथ पेयर किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed