{"_id":"64b78a3490069d8d7f0e6cf8","slug":"blouse-stitching-tips-in-hindi-padded-blouse-design-simple-2023-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Blouse Stitching Tips: सिलवा रही हैं पैडेड ब्लाउज तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Blouse Stitching Tips: सिलवा रही हैं पैडेड ब्लाउज तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक
Blouse Stitching Tips: भारत में जब भी कोई त्योहार होता है या फिर कहीं कुछ कार्यक्रम होते हैं तो महिलाएं लहंगा या साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। पहले के समय में महिलाएं साड़ी और लहंगे के साथ हमेशा फुल कवरेज वाले ब्लाउज पहनना पसंद करती थीं। वो ऐसे ही ब्लाउज बनवाती थीं, जिसमें वो असहज ना हों और उनका शरीर ना दिखे पर, आज का समय बदल गया है। अब महिलाएं ट्रेंड के हिसाब से अपने लिए ब्लाउज बनवाती हैं।
अभिनेत्रियों की तरह ही बैकलेस ब्लाउज हर उम्र की महिला की पसंद बन चुका है। बैकलेस ब्लाउज पहनते वक्त महिलाएं ये चाहती हैं कि उनकी अंडरगार्मेट्स की स्ट्रैप ना दिखे। ऐसे में वो पैडेड ब्लाउज बनवाती हैं ताकि उन्हें ब्लाउज के अंदर कुछ पहनना ना पड़े। वैसे तो बाजार में कई तरीकों के पैडेड ब्लाउज मिलते हैं लेकिन अगर आप साड़ी के साथ पैडेड ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
2 of 5
blouse design
- फोटो : instagram
कप्स का रखें ध्यान
अगर आप टेलर से अपने लिए पैडेड ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो कप्स का खास ध्यान रखें। दरअसल, कप्स लगवाते वक्त उसका साइज जरूर देखें। बाजार में हर साइज के कप्स उपलब्ध होते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप गलत साइज के कप्स ब्लाउज में लगवाएंगी तो ये आपका लुक बिगाड़ सकते हैं।
3 of 5
Latest Blouse Idea
- फोटो : instagram
बॉडी टाइप का रखें ध्यान
पैडेड ब्लाउज सिलवाते वक्त ट्रेंड के साथ-साथ अपने बॉडी टाइप का भी खास ध्यान रखें। अगर आप अपने शरीर के हिसाब से ब्लाउज का पैटर्न नहीं चुनेंगी तो हो सकता है कि ये आपके लुक को खूबसूरत बनाने की बजाय खराब कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
cotton fabric
सही से करें कपड़े का चयन
पैडेड ब्लाउज बनवाते वक्त ब्लाउड के कपड़े का ध्यान जरूर रखें क्योंकि पैड लगाते इसे कई बार सिला जाता है। अगर आप महीन कपड़े का चयन करेंगी तो कई बार सिलाई के बाद ये खराब हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
blouse
- फोटो : istock
अच्छे से कराएं सिलाई
पैड लगवाते वक्त ब्लाउज में अच्छे से सिलाई कराएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो पैड इधर-उधर होता रहेगा। इससे आप खुद असहज महसूस करेंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।