बिग बॉस 13 के घर से सुर्खियों में आईं शहनाज गिल फैंस की चहेती हैं। वीडियो से लेकर शहनाज की तस्वीरें उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। अभी हाल ही में शहनाज का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बोल्ड लुक में पोज देती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल इन तस्वीरों में हॉट एंड ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं।
शहनाज गिल का बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, तस्वीरें देख फैंस बोले.....
दरअसल, शहनाज ने इंस्टाग्राम पर बेहद बोल्ड फोटोशूट शेयर किया है। जिसमे वो व्हाइट टॉप, हॉट पैंट और फेदर जैकेट में पोज दे रही हैं। शहनाज ने इन तस्वीरों के लिए ब्राउन कलर का लांग फेदरी जैकेट पहना है। वहीं व्हाइट हॉट पैंट के साथ शिमरी स्ट्रैपी सैंडिल और कॉपर पर्स के साथ शहनाज सिजलिंग नजर आ रही हैं।
वहीं शहनाज ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है कि परफेक्शन में टाइम तो लगता है। लेकिन ये इंतजार के लायक होता है। शहनाज शिमरी पैंट और न्यूड लिप्स के साथ सॉफ्ट कर्ली हेयर में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं शहनाज की इन तस्वीरों को देख कर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है अब लड़कों का क्या होगा, लड़के तो छोड़ो लड़कियां भी आपकी दिवानी हो जाएगी।
शहनाज गिल का पिछले दिनों रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलीज हुए गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के बाद इस गाने की शूटिंग मड आईलैंड में हुई थी।
शहनाज गिल बिग बॉस 13 के घर से सुर्खियों में आई थी। पंजाब की सिंगर और एक्टर शहनाज गिल बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तेजी से वजन घटाते दिखीं। पिछले दिनों 12 किलो वजन घटाने के बाद उनके फैंस शहनाज के दीवाने हो गए थे। क्यूट एंड ब्यूटीफुल लुक के बाद अब मिस गिल बोल्ड लुक में पोज देतीं नजर आ रही हैं।