हिना खान की फैन फॉलोइंग एक बार फिर खुश है। क्योंकि हिना अब बिग बॉस 14 के घर में भी नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में वो हमेशा की तरह गॉर्जियस लुक में बिग बॉस में एंट्री लेने के लिए पहुंची। हमेशा की तरह अपने लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर वो फैंस की तारीफ बटोर रही हैं। तो चलिए देखें हिना खान का बिग बॉस के घर में खास लुक कैसा रहा।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान इस बार एंट्री लेने के लिए बड़े ही खास अंदाज में पहुंची। ब्लैक एंड कॉपर शेड के लेयर गाउन में हिना खान रेडी थीं। जिसे डिजाइनर स्वपनिल शिंदे ने डिजाइन किया था। वहीं इस लांग गाउन के साथ लगी लंबी ट्रेन भी इसे आकर्षक बना रही थी। जिसे हिना हर बार अलग लुक में स्टाइल कर पोज दे रही थीं।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
वहीं हिना खान का मेकअप भी इस गाउन के साथ काफी ड्रामेटिक नजर आई। पावर ब्लैक विंग्ड आईलाइनर के साथ ब्राउन शेड का लिप कलर और परफेक्ट शेप आईब्रो फैंस का दिल चुराने के लिए काफी था। वहीं इस गाउन के साथ हिना ने टॉप मेसी बन स्लीक लुक के लिए चुना था। जबकि एक्सेसरीज में हिना की गोल्डन ईयररिंग्स और रिंग दोनों ही बेहद खास थे।
4 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान ने बिग बॉस 14 के घर में काफी धमाकेदार एक्स कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। जिसकी झलक फैंस देख हिना के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं अपनी धमाकेदार परफार्मेंस के लिए तैयार हिना ने जब तस्वीरें शेयर की तो फैंन को उनका ये आउटफिट जरा भी पसंद नहीं आया। दरअसल, परफार्मेंस के लिए तैयार हिना ने शिमरी व्हाइट शार्ट्स के साथ सिल्वर थाई हाई बूट्स पहने थे। जबकि कलरफुल टॉप के साथ पारदर्शी जैकेट इस लुक के साथ मिसमैच लग रहा था। जिसे देख फैन ने हिना को ट्रोल कर दिया था।
5 of 5
Bigg Boss 14 House
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैसे बता दें कि बिग बॉस 14 के घर में तीन एक्स कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। हिना खान के अलावा गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला भी घर में एंट्री ले चुके हैं।