Bhumi Pednekar Birthday: आज महशूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में एक मोटी लड़की का किरदार निभाया था, तब शायद ही किसी ने उनके उस लुक को देखकर सोचा होगा कि भूमि कितनी ग्लैमरस हो सकती हैं। तब से अब तक भूमि पेडनेकर के लुक में काफी बदलाव देखने को मिला। भूमि ने अपना काफी वजन घटाया तो हर आउटफिट उनके लुक की शोभा बढ़ाने लगा। यही वजह है कि आज हर कोई उनके बदले हुए लुक्स से प्रभावित है।
Bhumi Pednekar Birthday: देसी से मॉर्डन लुक में बेहद ग्लैमरस दिखती हैं भूमि पेडनेकर, आप भी ले सकती हैं टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोरल प्रिंट
तस्वीरों में देख सकते हैं कि भूमि ने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में कॉलर एड है जो उनके फिगर को आकर्षक लुक दे रहा है। वहीं भूमि इस ड्रेस में अपने लेग्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं। भूमि ने अपने आउटफिट के साथ हील्स कैरी की है। उनके खुले बाल और न्यूड मेकअप भूमि के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
भूमि ने पहनी ब्लैक शीयर ड्रेस
भूमि पेडनेकर का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसमें भूमि ने ब्लैक कलर की शीयर प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। भूमि की ये ड्रेस बेहद ग्लैमरस है। साथ ही भूमि पेडनेकर का मेकअप उनके लुक को अधिक आकर्षक बना रहा है। फूल पत्तों वाला ये बैकग्राउंड उनकी आउटफिट को खूबसूरत बना रहा था।
गोल्डन जालीदार टॉप के साथ ब्लेजर का कॉम्बिनेशन
इस तस्वीर में भूमि सुपर बोल्ड दिख रही हैं। उन्होंने हनीकोम स्टाइल की ड्रेस पहनी है। भूमि ने गोल्डन रंग का जालीदार टॉप कारी किया है, जिसपर पिंक कलर के डिजाइन जैकेट को पेयर किया है। बता दें कि भूमि का ये टॉप श्वेता कपूर के लेबल 431_88 कलेक्शन है। वहीं ब्लेजर क्षितिज जालोरी के कलेक्शन का है।
फिल्मों में सीधा साधी दिखने वाली भूमि असल जिंदगी में काफी ज्यादा ग्लैमरस हैं। हालांकि अपने लुक्स की वजह से अब वो काफी ट्रोल भी होने लगी हैं। लगातार ट्रोल होने के बाद भी भूमि अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाने में पीछे नहीं हटती हैं।