फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Singh Saree Collection: अक्षरा सिंह के पास है साड़ियों का बेहद खूबसूरत कलेक्शन, डालें एक नजर

Wed, 18 Sep 2024 04:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Sep 2024 04:52 PM IST
सार

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। आप उनके कलेक्शन पर नजर डालकर अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh Saree Collection images
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

Akshara Singh Saree Collection: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपने गानों के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। लोगों को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है।



वैसे तो उनके ऊपर हर आउटफिट जचता है, लेकिन जब बात आती है साड़ी की, तो साड़ी में वो बला की खूबसूरत लगती हैं। अक्षरा सिंह के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। ऐसे में आप बिना सोचे उनके कलेक्शन पर नजर डालकर अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। यहां हम आपको अक्षरा सिंह का खूबसूरत साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। 

bhojpuri actress akshara singh Saree Collection images
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

डिजाइनर साड़ी

अगर आपको डिजाइनर साड़ी पहनना पसंद है तो इस साड़ी का चयन करें। अक्षरा सिंह ने इस डिजाइनर साड़ी के साथ काफी खूबसूरत सा अलग डिजाइन का ब्लाउज पहना है, जिस वजह से उनका साड़ी लुक और भी खूबसूरत लग रहा है। 

bhojpuri actress akshara singh Saree Collection images
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

बनारसी सिल्क साड़ी

नई दुल्हनों के लिए अक्षरा सिंह की ये साड़ी बेस्ट रहेगी। इस तरह की साड़ी आप ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं। अगर आप ऐसी साड़ी लेना चाहती हैं तो इसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। बनारसी साड़ी काफी महंगी आती है, ऐसे में इसकी क्वालिटी चेक करके ही साड़ी खरीदें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh Saree Collection images
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

रेडी टू वियर साड़ी

बहुत सी लड़कियों को साड़ी पहनना नहीं आता है। ऐसे में आप रेडी टू वियर साड़ी का चयन कर सकती हैं। अक्षरा सिंह के जैसी रेडी टू वियर साड़ी न सिर्फ आपकी को बढ़ा देगी, साथ ही में इसे पहनने से आपको किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी। 

विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh Saree Collection images
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram
ब्लैक साड़ी

अगर आपको ब्लैक रंग पसंद है तो ऐसी साड़ी का चयन करें। काले रंग की साड़ी पर अगर काले रंग से ही काम होगा, तो साड़ी की खूबसूरती भी कई गुना बढ़ जाती है। ऐसी साड़ी के साथ भी अपने बालों को खुला ही रखें। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed