Bhai Dooj 2023: हर साल दिवाली के महापर्व के आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। जिस तरह से लोग रक्षाबंधन से भाई-बहन का प्यार बढ़ता है, ठीक उसी तरह से भाई दूज के त्योहार की वजह से भाई-बहन का रिश्ता काफी मजबूत होता है।
भाई दूज के दिन हर किसी के घर में काफी चहल-पहल होती है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। जिस तरह से लोग दिवाली के त्योहार के लिए खूब सजते और संवरते हैं, वैसे ही भाई दूज पर तैयार होने की परंपरा है।
अगर बात हो अकेले तैयार होने की तब तो कोई दिक्कत सामने नहीं आती है, लेकिन भाई दूज के दिन भाई-बहन ट्यूंनिग करके तैयार होते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप स्टाइलिश अंदाज दिखा सकते हैं।
2 of 6
Bhai Dooj 2023
- फोटो : instagram
बनवाएं मैचिंग आउटफिट
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो अपने मैचिंग आउटफिट्स तैयार करवाएं। ये देखने में कमाल के लगेंगे। इस तरह का पटियाला सूट आपके लुक में चार चांद लगाएगा। इसके साथ ही अपने भाई को भी कुर्ता और पटियाला पायजामा पहनाएं।
3 of 6
Bhai Dooj 2023
- फोटो : instagram
सारा-इब्राहिम का ये लुक है खूबसूरत
बैंगनी अनारकली में सारा बिल्कुल शाही राजकुमारी लग रही हैं। आप भी उनकी तरह लुक कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने भाई को हल्के रंग का कुर्ता पहना सकती हैं। ताकि आपकी तस्वीरें खूबसूरत आएं।
4 of 6
Bhai Dooj 2023
- फोटो : instagram
करें ट्यूनिंग
अगर आप कुछ आरामदायक पहनने का सोच रहे हैं तो ये लुक एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आप सूट पहन सकती हैं और अपने भाई को अपने सूट की मैचिंग का कुर्ता पहना सकती हैं।
5 of 6
Bhai Dooj 2023
- फोटो : instagram
एथनिक लुक
अगर आप भाई दूज पर एथनिक पहनने का सोच रही हैं तो अंशुला के जैसा लहंगा और अर्जुन के जैसा कुर्ता आपके लुक में चार चांद लगाएगा। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है।