Shubhangi Atre Photos Viral On Social Media: टीवी की दुनिया में अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली शुभांगी अत्रे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोकप्रिय शो भाभीजी घर पर हैं में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में खास जगह बना ली है।
ऑन-स्क्रीन हमेशा ट्रेडिशनल साड़ी और सिंपल लुक में नजर आने वाली शुभांगी रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल इस बात का सबूत हैं कि वो स्टाइल और फैशन के मामले में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं। वेस्टर्न ड्रेसेज हों या ट्रेडिशनल लुक्स, शुभांगी हर अवतार में कमाल की लगती हैं।
अगर आप भी अपने लुक में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो शुभांगी अत्रे के स्टाइलिश लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां हम उनके कुछ बेस्ट फैशन लुक्स को शेयर कर रहे हैं जो आपको भी फैशन टिप्स देने का काम करेंगे।
2 of 7
ब्लैक ड्रेस
- फोटो : instagram-Shubhangi Atre
ब्लैक ड्रेस
इस ब्लैक ड्रेस में उनका अवतार देखने लायक हैं। इस लुक के साथ उन्होंने खास हेयर स्टाइल बनाते हुए अपने बालों में फूल लगाया है, जोकि देखने में कमाल का लग रहा है। हाइलाइटेड आई मेकअप से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। इस तरह का लुक आप किसी थीम पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
3 of 7
गाउन
- फोटो : instagram-Shubhangi Atre
गाउन
शुभांगी बार्बी गाउन लुक पर नजर डालें तो आप उनपर से अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे। वो इस लुक में एकदम गुड़िया सी दिख रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखते हुए कर्ल किया है, जिस कारण उनक अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। इसके साथ उन्होंने मेकअप काफी सटल सा रखा है।
4 of 7
मिडी
- फोटो : instagram-Shubhangi Atre
मिडी
बेज रंग आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में उनका ये बीच लुक भी बेहद क्लासी और ग्लैमरस लग रहा है। अपने इस लुक के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी कैरी करके खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया है। बीच लुक में उनके खुले बाल देखने में और भी कमाल के लग रहे हैं। आप इस तरह का लुक किसी डेट नाइट पर भी कैरी कर सकती हैं।
5 of 7
डेनिम ड्रेस
- फोटो : instagram-Shubhangi Atre
डेनिम ड्रेस
कूल दिखना है तो शुभांगी के इस लुक पर नजर डालें। अपने इस लुक में उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की है। इस तरह की ड्रेस हमेशा दिन के समय ही अच्छी लगती है। अगर आपको भी शुभांगी का ये लुक भा गया है, तो उससे टिप्स अपने लिए भी आउटफिट खरीदें।