टीवी धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' कि सफलता का काफी सारा श्रेय 'अनीता भाभी' को भी जाता है। जो इस सीरियल के मुख्य किरदारों में से एक हैं। लॉकडाउन की वजह से भले ही सारे धारावाहिकों की शूटिंग रुकी हुई हो लेकिन अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। बेहद फिट और खूबसूरत सौम्या टंडन अक्सर ही फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें।
'भाबी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी के ये खूबसूरत लुक देख एक बार फिर हो जाएंगे फैन, देखिए तस्वीरें
लॉकडाउन के दिनों में डांस में हाथ आजमा रहीं सौम्या इस खूबसूरत येलो कलर के अनारकली सूट में गजब लग रही हैं। घर की बालकनी में बैठी उनकी ये तस्वीर देख कोई भी इनका फैन हो सकता है।
A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on
वहीं इस लाल लहंगे में सौम्या किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। ये तस्वीर उनके शूट के दिनों की है। जिसमें वो शिमरी रेड लहंगे को पहन पोज देती नजर आ रही हैं।
बता दें कि सौम्या एक बच्चे की मां है लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी फिट हैं। मिनी स्कर्ट और ब्लैक टॉप संग बूट पहने सौम्या गजब की खूबसूरत दिख रही हैं।
अनीता भाभी ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें बीज रंग के लहंगे में तैयार सौम्या काफी खूबसूरत दिख रहीं हैं।