फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vegan Beauty Products: क्या होते हैं 'वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स' ? खरीदने से पहले इनके बारे में जान लें

Wed, 24 Sep 2025 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 24 Sep 2025 11:41 AM IST
सार

What Is Vegan Beauty Products: वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में आपने भी कभी न कभी सुना ही होगा। इससे जुड़ी कई अफवाहें भी हैं, जिन्हें लोग सच मानते हैं। आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। 

विज्ञापन
what is vegan beauty product myths and facts of vegan beauty product
क्या होते हैं वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स ? - फोटो : Adobe stock
What Is Vegan Beauty Products: वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में आपने भी कभी न कभी जरूर सुना होगा। आजकल सोशल मीडिया से लेकर ब्यूटी स्टोर्स तक, हर जगह "Vegan" टैग वाला मेकअप या स्किन केयर प्रोडक्ट देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या हम सच में जानते हैं कि वीगन प्रोडक्ट्स होते क्या हैं? क्या ये सिर्फ एक नया ट्रेंड है या फिर वाकई में स्किन और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प? 


इनसे जुड़ी कई अफवाहें और गलतफहमियां भी हैं, जिन्हें लोग सच मान बैठते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स असल में क्या होते हैं, इनसे जुड़े मिथकों और सच्चाई के बीच क्या फर्क है, और क्यों आज की जागरूक पीढ़ी इन्हें अपनाने की ओर बढ़ रही है।
 
what is vegan beauty product myths and facts of vegan beauty product
वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट क्या होते हैं ? - फोटो : Adobe stock
वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट क्या होते हैं ?

सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर ये वीगन प्रोडक्ट होते क्या हैं ? तो आपको बता दें कि वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स वो स्किनकेयर प्रोडक्ट्स होते हैं जिनमें किसी भी तरह के पशु-उत्पाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यानि कि इनमें दूध, शहद, मोम, कोलेजन, लैनोलिन, केराटिन, जेलाटिन आदि नहीं होते। अब जान लेते हैं कि आखिर इससे जुड़ी कुछ अफवाहें क्या हैं और उसकी सच्चाई क्या है....

 
what is vegan beauty product myths and facts of vegan beauty product
ये ज्यादा असरदार नहीं होते - फोटो : Adobe stock
मिथ्या- ये ज्यादा असरदार नहीं होते

सच्चाई- अक्सर लोग कहते हैं कि वीगन प्रोडक्ट ज्यादा असरदार नहीं होते। जबकि ऐसा नहीं है। आजकल तो बाजार में कई ऐसे ब्रांड आते हैं, जिनके वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट बाकियों से ज्यादा असरदार माने गए हैं। इसी वजह से कई एक्ट्रेस वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is vegan beauty product myths and facts of vegan beauty product
ये महंगे होते हैं - फोटो : Adobe stock
मिथ्या- ये महंगे होते हैं 

सच्चाई- एक समय था, जब ये नये-नये लॉन्च हुए थे। उस समय वीगन प्रोडक्ट काफी महंगे आते थे, लेकिन बदलते समय के साथ अब इसके दाम में बदलाव आया है। अब कई ब्रांड्स के वीगन प्रोडक्ट सही दामों में मिल जाते हैं, जिन्हें हर कोई खरीद सकता है। 

 
विज्ञापन
what is vegan beauty product myths and facts of vegan beauty product
ये जल्दी खराब हो जाते हैं - फोटो : Adobe stock
मिथ्या- ये जल्दी खराब हो जाते हैं

सच्चाई-  अक्सर लोगों को लगता है कि वीगन प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ काफी कम होती है, जिस वजह से ये जल्दी खराब हो जाते हैं। जबकि असलियत में ऐसा कुछ नहीं है। असलियत में ये नॉन-वीगन प्रोडक्ट्स जितने ही लंबे समय तक टिकते हैं

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed