Facial Tips: एक समय था जब महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए तमाम तरीके के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती थीं। ये नुस्खे उन्हें काफी फायदा पहुंचाते थे। समय बदलने के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखने का तरीका भी बदल गया है। अब लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। आज-कल हाइड्रा फेशियल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर कोई हाइड्रा फेशियल कराता है तो उसकी त्वचा ग्लो कर करने लगती है।
Facial Tips: हाइड्रा फेशियल कराने से पहले जरूर जानें ये बातें, वरना हो सकती है परेशानी
अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो उसके बारे में हर एक बात आपको पता होनी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होता है हाइड्रा फेशियल?
अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो सबसे पहले इसके बारे में जान लें। हाइड्रा फेशियल मूल रूप से स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। इस फेशियल में एक ब्यूटी डिवाइस की मदद से चेहरे के डेड सेल्स निकाले जाते हैं। ये फेशियल ड्राई स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। ऐसे में अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो इस फेशियल को कराने से पहले स्किन के डॉक्टर या अच्छी ब्यूटीशियन से सलाह जरूर लें। ताकि आपको आपकी त्वचा के बारे में पहले से अच्छे से पता हो। अपनी त्वचा के हिसाब से इसे चुनें।
रखना होगा इन बातों का ध्यान
अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना होगा। जैसे कि सीधे सूर्य के संपर्क में आने, कठोर एक्सफोलिएंट्स या रेटिनॉल बेस्ड प्रोडक्ट्स के तुरंत बाद हाइड्रा फेशियल ना कराएं।
स्किन केयर का रखें ध्यान
हाइड्रा फेशियल कराने के बाद उन सभी बातों को खास तौर पर ध्यान में रखें, जिनके बारे मे आपको आपकी ब्यूटीशियन ने बताया हो। जेंटल क्लींजर, मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।