फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: चांद-सा चमकेगा चेहरा, करवा चौथ से पहले नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं ये टिप्स

Mon, 26 Oct 2026 09:15 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 26 Oct 2026 09:15 PM IST
सार

Karwa Chauth Beauty Tips: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। ऐसे में हर महिला चाहती है कि त्योहार पर उसका चेहरा खिला-खिला और चमकदार नजर आए।

विज्ञापन
Karwa chauth 2026 simple skincare tips for natural glow follow these easy tips
करवा चौथ ब्यूटी टिप्स - फोटो : Adobe Stock

Karwa Chauth SkincareTips In Hindi: करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। खूबसूरत कपड़े, गहने और मेकअप के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी उनकी तैयारियों का अहम हिस्सा होता है। यही वजह है कि त्योहार से कई दिन पहले ही महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल शुरू कर देती हैं और पार्लर के चक्कर लगाने लगती हैं। लेकिन कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स अपनाकर घर पर भी त्वचा को स्वस्थ और निखरा हुआ बनाए रखने की कोशिश की जा सकती है। आइए जानते हैं, करवा चौथ से पहले चेहरे पर प्राकृतिक चमक पाने के लिए कौन-से आसान टिप्स अपनाए जा सकते हैं।

Trending Videos
Karwa chauth 2026 simple skincare tips for natural glow follow these easy tips
चेहरे पर ठंडी पट्टी का इस्तेमाल - फोटो : Ai generated
चेहरे की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये तरीका



सुबह उठने पर अगर आपका चेहरा सूजा हुआ दिखाई देता है, तो इसे कम करने के लिए ठंडी पट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर कुछ मिनटों के लिए चेहरे पर रखें। इससे अस्थायी रूप से सूजन कम करने और चेहरे को फ्रेश दिखाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बर्फ को सीधे चेहरे पर लगाने से बचें, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है।

Karwa chauth 2026 simple skincare tips for natural glow follow these easy tips
चेहरे के पिंपल्स न फोड़ें - फोटो : Ai generated
चेहरे पर निकले पिंपल्स को दबाने से बढ़ सकती है परेशानी



चेहरे पर पिंपल्स निकलने पर अक्सर लोग उन्हें हाथ से दबाकर फोड़ने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर करवा चौथ जैसे त्योहार से पहले इस आदत से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सूजन बढ़ने के साथ दाग-धब्बे पड़ने का खतरा भी रहता है। ऐसे में पिंपल्स को छेड़ने के बजाय उन्हें ठीक होने का समय दें। छोटे, सफेद सिर वाले पिंपल्स पर त्वचा के अनुकूल हाइड्रोकोलॉइड पिंपल पैच का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।



करवा चौथ 2026: लाल रंग की साड़ी से लेकर सूट तक में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa chauth 2026 simple skincare tips for natural glow follow these easy tips
स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल न करें - फोटो : Ai generated
चेहरे को बार-बार स्क्रब करने से बचें

 

अगर आपकी त्वचा बेजान दिख रही है और आप चेहरे पर निखार लाने के लिए बार-बार स्क्रब कर रही हैं, तो अपनी इस आदत को बदल लें। जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा में जलन, लालिमा और रूखेपन की समस्या हो सकती है। खासकर करवा चौथ जैसे त्योहार से ठीक पहले स्किन पर नए प्रोडक्ट्स आजमाना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए त्वचा के साथ किसी तरह की जल्दबाजी करने के बजाय सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएं। 

विज्ञापन
Karwa chauth 2026 simple skincare tips for natural glow follow these easy tips
होंठों को भी रखें मुलायम - फोटो : Ai generated
चेहरे के साथ होंठों की देखभाल करना न भूलें


करवा चौथ पर चेहरे को निखारने के लिए महिलाएं स्किनकेयर पर तो खूब ध्यान देती हैं, लेकिन होंठों की देखभाल अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। इसलिए त्योहार से पहले होंठों को मुलायम और नम बनाए रखने के लिए बिना रंग और खुशबू वाला लिप बाम लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed