फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips For Monsoon: बारिश के मौसम में ऐसे करें मेकअप, भीगने के बाद भी नहीं होगा खराब

Fri, 30 Jun 2023 04:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 30 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

बारिश के मौसम में अगर आप मेकअप करना चाहती हैं तो इस लेख की मदद से हम आपको परफेक्ट मेकअप करना सिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
Makeup Tips For Monsoon season Barish me makeup kaise kare in hindi simple
monsoon skin care - फोटो : Pixabay

Makeup Tips For Monsoon: गर्मी के बाद मॉनसून की दस्तक राहत तो देती है लेकिन रोजमर्रा की जिदंगी को भी प्रभावित करती है। ऑफिस से लेकर शॉपिंग और डेली रूटीन की चीजें बारिश के कारण अस्त-व्यस्त होती हैं। बारिश में मेकअप खराब होने की समस्या से कई लोग परेशान होते हैं। इनमें वे लोग जो सामान्य तौर पार्टीज में जाते हैं या जिनके प्रोफेशन में मेकअप की जरूरत होती है और जो हफ्ते में कई बार बड़े इवेंट अटेंड करते हैं, वो अक्सर अचानक और तेज होने वाली बारिश में अपने मेकअप खराब होने की समस्या से जूझते हैं।



ऐसा कई बार हो भी जाता है जब बारिश के चलते मेकअप ना केवल फैल जाता है बल्कि इतना खराब हो जाता है कि लोग असहजता का शिकार होते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो ना केवल मेकअप को खराब होने से बचाएंगे बल्कि आपके मेकअप को वॉटरप्रूफ भी बनाएंगे। 

Makeup Tips For Monsoon season Barish me makeup kaise kare in hindi simple
बर्फ - फोटो : Pixabay

बर्फ का करें इस्तेमाल

मेकअप लगाने से पहले बर्फ का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप मेकअप से पहले आइस क्यूब को स्किन पर रब करेंगी तो इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। 

Makeup Tips For Monsoon season Barish me makeup kaise kare in hindi simple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बेस पर दें ध्यान

मेकअप करते वक्त बेस का ध्यान जरूर रखें। बारिश के मौसम में हो सके तो ऑयली फाउंडेशन, हेवी मॉइश्चराइज़र और क्रीम युक्त मेकअप को अपनी स्किन से दूर ही रखें। फेस पाउडर का इस्तेमाल तो जरूर ही करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips For Monsoon season Barish me makeup kaise kare in hindi simple
मेकअप

खरीद लें वॉटरप्रूफ आइशैडो

बारिश के इस मौसम में आई मेकअप के लिए वॉटरप्रूफ आइशैडो का ही इस्तेमाल करें। आइब्रो पेंसिल की जगह जेल का उपयोग करें। अगर आप क्रीम बेस्ड आईशैडो इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी दूर रहें। 

विज्ञापन
Makeup Tips For Monsoon season Barish me makeup kaise kare in hindi simple
lipstick - फोटो : instagram

क्रीमी लिपस्टिक भी ना लगाएं

अक्सर महिलाओं को ग्लॉसी और क्रीमी लिपस्टिक पसंद आती है। ऐसे में कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल बारिश में तो ना ही करें। बारिश के मौसम में मैट लिपस्टिक ज्यादा सही रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed