फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरी-हरी सौंफ के दाने त्वचा के लिए हैं बेहद खास, कुछ ही महीनों में दिखेगा असर

Thu, 27 May 2021 09:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 27 May 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
use fennel seed face pack to look younger and glowing skin
सौंफ - फोटो : सोशल मीडिया

हरी-हरी सौंफ का इस्तेमाल लोग मसाले से लेकर माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। वहीं सौंफ पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ की मदद से त्वचा पर भी निखार लाया जा सकता है। हालांकि त्वचा पर किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने से पहले ये पता लगाना बेहद जरूरी है कि वो त्वचा पर नुकसान तो नहीं कर रही। तो चलिए जानें सौंफ का किस तरह से त्वचा के लिए इस्तेमाल होगा।

use fennel seed face pack to look younger and glowing skin
beauty - फोटो : instagram

सौंफ की अपनी प्राकृतिक खूशबू होती है। जो तनाव को कम करने में मदद करती है। सौंफ की मदद से त्वचा की बढ़ती उम्र को कम किया जा सकता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए जरूरत है चार चम्मच सौंफ, एक केला, एक चम्मच शहद और गुलाबजल की।

use fennel seed face pack to look younger and glowing skin
सौंफ - फोटो : सोशल मीडिया

सौंफ को महीन पाउडर के जैसा मिक्सी में पीसकर बना लें। इसकी मात्रा इतनी ढेर सारी रखें कि आगे भी आसानी से फेस पैक तैयार कर सकें। अब केले को लेकर अच्छे से मैश कर लें। इस मैश किए केले में चार चम्मच सौंफ मिला दें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद और गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाकर अच्छे से फेंट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
use fennel seed face pack to look younger and glowing skin
face - फोटो : pixabay

अब इस पैक को चेहरे और गर्दन के आसपास के हिस्सों पर लगाकर छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद जब पैक सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए साफ करें। पानी की मदद से पूरे चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरे पर ना केवल ग्लो बढ़ेगा बल्कि ये डेड स्किन सेल्स का भी सफाया करेगा। चेहरे को साफ करने के बाद गुलाब जल को कॉटन में लेकर चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा के रोमछिद्र में समाकर उन्हें बंद करता है। जिससे कि बाहरी गंदगी अंदर ना प्रवेश कर पाए।

विज्ञापन
use fennel seed face pack to look younger and glowing skin
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

सौंफ के फेसपैक को चेहरे पर लगाते समय साथ में एक ग्रीन टी के बैग को पानी में डुबोकर निकाल लें। अब इसे निचोड़कर फेस पैक लगाने के साथ आंखों पर रखकर लेट जाएं। जितनी देर फेस पैक सूखेगा। उतनी देर ये टी बैग आंखों के आसपास की त्वचा को राहत पहुंचाने का काम करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed