{"_id":"5bd2f415bdec22694900707a","slug":"use-candle-for-cracked-heels-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फटी एड़ियों को कोमल बनाने के लिए करें मोमबत्ती का इस्तेमाल, 3 दिन में दिखने लगेगा असर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
फटी एड़ियों को कोमल बनाने के लिए करें मोमबत्ती का इस्तेमाल, 3 दिन में दिखने लगेगा असर
Sat, 27 Oct 2018 11:50 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
crack heels
- फोटो : Image Source: File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिलाओं में फटी एडियों की परेशानी बहुत आम है। किसी को यह परेशानी कम होती है तो किसी को ज्यादा। कई बार तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि चलना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार इसके चलते आपको दूसरों के सामने शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता होगा। इससे निजात पाने के लिए आप कई तरह की क्रीम्स और ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती होंगी, लेकिन कोई खास फर्क नजर नहीं आता होगा। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप मोमबत्ती का इस्तेमाल कर अपनी एड़ियों को कोमल बना सकती हैं।
फटी एडियों को मोमबत्ती से ठीक करने के लिए सबसे पहले मोमबत्ती की बत्ती को निकाल दें। अब आप एक बर्तन में नारियल या बादाम तेल को गर्म होने के लिए रख दें। अब आप इसमें मोमबत्ती डालकर अच्छे से पिघला लें। जब मोम और ऑयल अच्छी तरह मिल जाए तो इसे आंच से उतार लें।
अब इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद यह बनकर तैयार है। इस मिक्सचर को लगातार तीन दिनों तक सोते समय अपनी फटी एड़ियों पर मसाज करते हुए लगाएं। तीन दिनों में इसका असर आपको अपने आप नजर आने लगेगा और धीरे-धीरे आपकी एड़ियां एकदम कोमल हो जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।