{"_id":"5bd1bf60bdec226947534e0d","slug":"common-face-wash-mistakes-that-could-damage-your-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेहरा धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में चेहरे पर आ जाएंगी झुर्रियां","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चेहरा धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में चेहरे पर आ जाएंगी झुर्रियां
Fri, 26 Oct 2018 11:46 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
face wash
- फोटो : Image Source: File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेहरे को धोना और साफ रखना जरूरी होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि इसे सही तरीके से धोना बहुत ज्यादा जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि सही तरीका क्या होता है। क्योंकि अगर आप सही तरीके से अपने चेहरो को नहीं धोते हैं तो आपकी त्वचा धीरे धीरे खराब होने लगती है। इतना ही नहीं वक्त से पहले स्किन ढलने लगती है। तवचा का ग्लो खत्म होने लगता है और समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। आइए बताते हैं चेहरा धोते वक्त आप क्या गलतियां करते हैं।
2 of 7
face wash
- फोटो : Image Source: File Photo
कुछ लोग गर्म पानी से चेहरा धोते हैं जो हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। गर्म पानी से फेस धोने से त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना होती है। गर्म पानी स्किन को रूखा बना देता है। इतना ही नहीं स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। हमेशा अपने चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी से ही साफ करें।
3 of 7
face wash
- फोटो : Image Source: File Photo
अगर आप अपने फेस को किसी भी साबुन से धो लेते हैं तो यह भी गलत है। साबुन हमारी त्वचा को सख्त बना देता है। साथ ही त्वचा मुरझाई हुई दिखती है। अच्छा रहेगा अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
flawless skin
- फोटो : Image Source: File Photo
एक बड़ी गलती आप ये भी कर रहे हैं कि सोने से पहले चेहरा नहीं धुलते। दिन भर की गंदगी, धूल चेहरे पर जमा होती रहती है और त्वचा के छेदों को बंद कर देती है। त्वचा सांस नहीं ले पाती और सूखी दिखती है। ये सब उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने के ही लक्षण हैं।
विज्ञापन
5 of 7
face wash
एक बड़ी गलती ये भी है कि आप चेहरे की मालिश नीचे की ओर करते हैं। चाहे आप चेहरा धुल रहे हों, स्क्रब कर रहे हों या क्रीम क्यों न लगा रहे हों, मालिश के लिए उंगलिया ऊपर की तरफ घुमाएं। नीचे की तरफ करने से त्वचा लटकने लगती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।