Night Face Skincare Tips: रात को सोने से पहले सिर्फ चेहरा धो लेना ही पूरा स्किनकेयर रूटीन नहीं है। कई बार रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी स्किनकेयर गलतियां त्वचा के नेचुरल बेरियर को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे चेहरा रूखा, बेजान या कम ग्लोइंग दिखाई दे सकता है। सोने से पहले चेहरे की सही देखभाल करना जरूरी है ताकि स्किन रातभर रिपेयर हो सके। लेकिन सही नाइट स्किनकेयर रूटीन अपनाने से सुबह चेहरा फ्रेश व ग्लोइंग नजर आता है।
{"_id":"6acf138290e1304cfd0eb4ba","slug":"night-face-skincare-routine-what-to-apply-and-avoid-routine-based-on-your-skin-type-2026-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं और क्या न लगाएं? स्किन टाइप के हिसाब से समझें नाइट स्किनकेयर रूटीन","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं और क्या न लगाएं? स्किन टाइप के हिसाब से समझें नाइट स्किनकेयर रूटीन
Wed, 14 Oct 2026 12:29 PM IST
सोनिया चौहान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनिया चौहान
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:29 PM IST
सार
Night Skin Care Tips: रात को सोने से पहले सिर्फ चेहरा धो लेना ही पूरा स्किनकेयर रूटीन नहीं है। सोने से पहले चेहरे की सही देखभाल करना जरूरी है ताकि स्किन रातभर रिपेयर हो सके।
विज्ञापन
नाइट स्किनकेयर टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
स्किन टाइप के हिसाब से नाइट रूटीन
- फोटो : Adobe Stock
अलग-अलग स्किन टाइप के हिसाब से नाइट रूटीन: रात का स्किनकेयर रूटीन त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। बता दें कि, हर स्किन टाइप की जरूरत अलग होती है, इसलिए ड्राई, ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के अनुसार सही नाइट स्किनकेयर करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ छोटी-छोटी गलतियां, जिन्हें पहचानकर आप अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन को बेहतर बना सकती हैं और आपकी त्वचा के लिए कौन-सा रूटीन सबसे बेहतर रहेगा।
ऑयली स्किन नाइट रूटीन
- फोटो : Adobe Stock
ऑयली स्किन (Oily Skin) के लिए नाइट स्किनकेयर रूटीन
क्या न लगाएं- ऑयली स्किन वाले भारी और थिक ऑयली क्रीम या कोकोनट ऑयल रात में चेहरे पर न लगाएं, इससे पोर्स बंद हो सकते हैं।
- मेकअप या दिनभर की गंदगी हटाने के लिए पहले मिसलर वॉटर या क्लींजिंग ऑयल का इस्तेमाल करें।
- नियासिनमाइड (Niacinamide) या सैलिसिलिक एसिड वाला सीरम लगाएं।
- लाइटवेट, ऑयल-फ्री या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।
- पोर्स को टाइट करने के लिए अल्कोहल-फ्री ऑयल-बैलेंसिंग टोनर लगाएं।
- सैलिसिलिक एसिड या जेल-बेस्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं।
क्या न लगाएं- ऑयली स्किन वाले भारी और थिक ऑयली क्रीम या कोकोनट ऑयल रात में चेहरे पर न लगाएं, इससे पोर्स बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राई स्किन नाइट रूटीन
- फोटो : Adoeb Stock
ड्राई स्किन (Dry Skin) के लिए नाइट स्किनकेयर रूटीन
क्या न लगाएं- ड्राई स्किन वाले रात में चेहरे पर अल्कोहल-युक्त टोनर या फोमिंग फेस वॉश का इस्तेमाल न करें, ये त्वचा को और सुखा देता है।
- क्लींजिंग बाम या मलाई/ऑयल-बेस्ड क्लींज़र से चेहरा साफ करें।
- क्रीमी और हाइड्रेटिंग, बिना सल्फेट वाला फेस वॉश चुनें।
- हाइड्रेटिंग और अल्कोहल-फ्री टोनर या रोज वॉटर लगाएं।
- हाइलूरोनिक एसिड या पेप्टाइड्स वाला सीरम लगाएं।
- थिक और डीप-नरिशिंग क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाएं। आप चाहें तो कुमकुमदि ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।
क्या न लगाएं- ड्राई स्किन वाले रात में चेहरे पर अल्कोहल-युक्त टोनर या फोमिंग फेस वॉश का इस्तेमाल न करें, ये त्वचा को और सुखा देता है।
विज्ञापन
सेंसिटिव स्किन नाइट रूटीन
- फोटो : Adobe Stock
सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin) के लिए नाइट स्किनकेयर रूटीन
क्या न लगाएं- सेंसिटिव स्किन वाले रात में चेहरे पर स्ट्रॉन्ग रेटिनॉल, केमिकल एक्सफोलिएंट्स या अल्कोहल वाले उत्पाद लगाने से बचें।
- बिना खुशबू वाला और बहुत माइल्ड क्लींज़र इस्तेमाल करें।
- सूदिंग गुणों (जैसे एलोवेरा या कैमोमाइल) वाला जेंटल फेस वॉश चुनें।
- रेटिनॉल या स्ट्रॉन्ग एक्टिव्स से बचें; इसकी बजाय बैरियर रिपेयर करने वाले सेरामाइड युक्त प्रोडक्ट्स चुनें।
- हाइपोएलर्जेनिक और शांत करने वाला मॉइस्चराइजर लगाएं।
क्या न लगाएं- सेंसिटिव स्किन वाले रात में चेहरे पर स्ट्रॉन्ग रेटिनॉल, केमिकल एक्सफोलिएंट्स या अल्कोहल वाले उत्पाद लगाने से बचें।