अमिताभ बच्चन अपनी दाढ़ी के लिए इन तीन चीजों का रखते हैं ख्याल, आप भी ले सकते हैं सीख
वैसे तो बॉलीवुड के बहुत से सितारे जैसे सैफ अली खान हो या रणवीर सिंह सभी दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। लेकिन युवाओं को तो इस समय सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन की लंबी दाढ़ी भा रही है। इसके लिए वो दाढ़ी की देखरेख करने को भी तैयार हैं।
अगर अमिताभ बच्चन जैसी दाढ़ी पाने की ख्वाहिश है तो इसके लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। क्योंकि घनी और लंबी बियर्ड पाने के लिए ये बहुत जरूरी है। अगर धूल-मिट्टी और गंदगी इस राह में मुश्किल पैदा कर रही है तो इन सब से निपटने के लिए और बियर्ड की नमी बनाए रखने के लिए माइश्चराइजर या दाढ़ी वाले तेल का उपयोग जरूर करें।
घनी दाढ़ी के लिए लंबे वक्त की जरूरत होती है। ये रातों रात तो नहीं बढ़ेगी, तो अगर आप अपने लुक को बदलने के लिए दाढ़ी बढा़ने का सोच रहे हैं तो रेजर को भूल जाइए क्योंकि घनी और कम से कम छह इंच लंबी दाढ़ी पाने में एक साल तक का भी वक्त लग सकता है। अगर आप इन तीन बातों का ख्याल रखेंगे तो कुछ महीनों में ही लंबी दाढ़ी पाने की इच्छा पूरी हो जाएगी।