{"_id":"64b77c9ebb20b3671507dc45","slug":"tips-for-remove-dandruff-with-vinager-and-aloe-vera-in-hindi-2023-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: बारिश के मौसम में रूसी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, मिलेगा डैंड्रफ से छुटकारा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care: बारिश के मौसम में रूसी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, मिलेगा डैंड्रफ से छुटकारा
Hair Care: बारिश का मौसम चल रहा है। इस मौसम का इंतजार लोगों को सालभर रहता है। बारिश की वजह से ही तेज और उमस वाली गर्मी से राहत मिलती है लेकिन बारिश अपने साथ कई ऐसी परेशानियां लेकर आती है, जिसका सही समय पर इलाज करना काफी जरूरी होता है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति बारिश में भीगता है तो उसके सामने त्वचा से संबंधी परेशानियां आने लगती हैं। बारिश के पानी में भीगने के बाद त्वचा पर खुजली होना बेहद आम बात है।
त्वचा पर खुजली के अलावा बालों का झड़ना, बालों में डैंड्रफ होना, स्कैल्प पर खुजली की समस्या भी काफी आम है। सबसे ज्यादा परेशानी तो तब होती है, जब सिर पर डैंड्रफ हो जाता है। बालों में होने वाली रूसी को हटाने के लिए आप या तो पार्लर जा सकते हैं, या फिर कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। घरेलू नुस्खों के लिए आपको ज्यादा कुछ करना नहीं पड़ेगा।
2 of 7
tea tree oil
रूसी को हटाता है टी ट्री तेल
ये तेल आपके बालों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो टी ट्री तेल को नारियल तेल के साथ मिलाएं और इसे अपने बालों में लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको डैंड्रफ से राहत मिलेगी।
3 of 7
apple cider vinegar
- फोटो : istock
विनेगर
सेब के सिरके का इस्तेमाल करके आप बालों की रूसी को खत्म कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे बाल धोने से पहले बालों में लगा लें। कुछ देर बाद बालों को धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Aloe vera
- फोटो : Pixabay
एलोवेरा
एलोवेरा के इस्तेमाल से आप अपने बालों में होने वाले डैंड्रफ को हटा सकते हैं। इसके लिए सीधे ताजे एलोवेरा जेल को अपने बालों में लगाएं और कुछ समय बाद बालों को धो लें। ये जरूर आपको फायदा पहुंचाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
lemon
- फोटो : pixa
नींबू
अगर आप नींबू का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले इसे एक बार टेस्ट जरूर कर लें। नींबू कई लोगों को सूट नहीं करता है। अगर ये आपको सूट करता है तो ताजा नींबू का रस अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करते हुए 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। ये रूसी को खत्म करने में मददगार होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।