फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में तैलीय त्वचा से हैं परेशान? एकबार जरूर आजमाइए ये आसान उपाय

Fri, 19 Mar 2021 06:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 19 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
tips for oily skin in hindi
तैलीय त्वचा वाले लोग परेशान रहते हैं - फोटो : Social Media

गर्मियों में सबसे ज्यादा तैलीय त्वचा वाले लोग परेशान रहते हैं क्योंकि दिनभर चेहरे पर तेल का बना रहना और फिर उससे होने वाले मुहांसे। सामान्य त्वचा पर भी गर्मी के मौसम में सुबह- शाम अतिरिक्त तेल आ जाता है। इस वजह से ब्लैकहेड्स और वाईटहेड्स बने ही रहते हैं, जो कि चेहरे को खराब करने लगते हैं। तैलीय त्वचा के पीछे कई सारे कारण होते हैं इससे छुटकारा पाना इतना भी मुश्किल नहीं होता है बल्कि छोटे- मोटे नुस्खे आजमाकर ही त्वचा को सामान्य किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए तैलीय त्वचा से छुटकारा दिलाने वाले प्रभावशाली नुस्खे। 

tips for oily skin in hindi
ठंडे पानी से इसे धो लें - फोटो : Pixabay

नींबू और शहद
आधा कटोरी दूध में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें। समय हो जाने पर ठंडे पानी से इसे धो लें। सप्ताहभर तक यदि प्रतिदिन आप यह उपाय करेंगे तो परिणाम आपके सामने होंगे। जब आप सोकर उठेंगे तो आपके चेहरे पर तेल नहींं होगा। दूध के स्थान पर आप गुलाबजल का भी प्रयोग कर सकते हैं। 

 

tips for oily skin in hindi
बारीक मुहांसों से भी छुटकारा मिलेगा - फोटो : Pixabay

खीरा
गर्मियों में खीरा आसानी से उपलब्ध होता है। गर्मियों में यदि आप चेहरे पर खीरा लगाएंगे तो आपको तैलीय त्वचा के साथ चेहरे पर होने वाले बारीक मुहांसों से भी छुटकारा मिलेगा। रात में सोते वक्त चेहरे पर अच्छे से खीरे के टुकड़ों को रगड़ें। रातभर चेहरे को ऐसा ही रहने दें और सुबह होते ही चेहरा धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for oily skin in hindi
चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं - फोटो : सोशल मीडिया

एलोवेरा
एलोवेरा तैलीय त्वचा का रामबाण इलाज है। त्वचा के अतिरिक्त तेल को मिटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं, दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे को सूखने दें और फिर चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहराएं। ऐसा यदि आप प्रतिदिन करते हैं तो जल्द ही आपकी त्वचा से तेल दूर हो जाएगा। 

विज्ञापन
tips for oily skin in hindi
तीन चम्मच टमाटर का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें - फोटो : Pixabay

टमाटर 
टमाटर गर्मियों में तेल तो निकालेगा ही साथ ही ठंडक भी पहुंचाएगा। तीन चम्मच टमाटर का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़े दें। जब पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इस तरीके को आजमाएं और जल्द से जल्द तैलीय त्वचा से छुटकारा पाएं।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed