फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी से स्कैल्प में हो जाते हैं दाने तो बेसन के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज, मिलेगी सिर को ठंडक

Thu, 18 Mar 2021 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 18 Mar 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
get rid of itchy and sweat scalp with gram flour and curd hair mask
hair

गर्मियों के मौसम कई सारे लोगों के चेहरे की त्वचा के साथ ही सिर की त्वचा में भी दाने निकल आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ ऐसा चीज लगाया जाए जो त्वचा को ठंडक दे। चने की दाल से बना हेयर पैक सिर की त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है। साथ ही इसे लगाने से बाल घने और मुलायम हो जाते हैं। तो चलिए जानें गर्मियों के मौसम में सिर की त्वचा को ठंडक देने के लिए किस तरह का हेयर पैक बनाना चाहिए। 

get rid of itchy and sweat scalp with gram flour and curd hair mask
Chickpeas (Chane ki Dal

चने की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। जो शाकाहारी लोगों की दिनभर की जरूरत का साठ फीसदी तक पूरा कर सकता है। ऐसे में दिन में एक कटोरी चने की दाल खाना फायदेमंद है। चने की दाल का हेयरमास्क बनाने के लिए इन चीजों की आपको जरूरत पड़ेगी।

get rid of itchy and sweat scalp with gram flour and curd hair mask
दही के फायदे - फोटो : iStock

एक कप चने की दाल रातभर भिगोकर रख दें। जिसके साथ जरूरत पड़ेगी एक कप दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल की। एक कप चने की दाल को रातभर भिगोकर सुबह इसे दही के साथ मिलाकर पीस लें। साथ में इसमे एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने शैंपू किए बालों में लगाकर तीस मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें कि इस हेयर पैक को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
get rid of itchy and sweat scalp with gram flour and curd hair mask
बेसन - फोटो : istock

बेसन में नेचुरल ऑयल होता है। जो बालों को प्राकृतिक रूप से धूप और धूल-मिट्टी के कण से बचाने में मदद करता है। इस हेयर पैक को लगाने से डैंड्रफ के साथ ही रूखेपन की शिकायत भी नहीं होगी। वैसे भी दही त्वचा को ठंडक देने का काम करती है। 

विज्ञापन
get rid of itchy and sweat scalp with gram flour and curd hair mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्मियों में बालों की थोड़ी सी देखभाल से आप मजबूत और घने बाल पा सकते हैं। क्योंकि इस मौसम में कई बार पसीने और ऑयल की वजह से भी बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में आप चाहें तो दही के साथ मेथी भिगोकर बालों में लगाएं। ये भी बालों के झड़ने और रूखेपन की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed