फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली में कराने जा रही हैं फेशियल तो उसके बाद भूलकर भी न करें ये काम

Sat, 26 Oct 2019 09:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 26 Oct 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
things you should never do after facial

बढ़ती उम्र में अपने शरीर के साथ-साथ त्वचा का खास ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी होती है। अगर इसमें जरा भी चूक हुई तो कम उम्र में ही रूखी, बेजान, मुरझाई त्वचा हो जाती है। ऐसे में फेशियल और क्लीनअप नियमित करने से त्वचा का निखार बरकरार रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी छोटी सी गलती आपके निखार को छूमंतर कर सकती है। आइए जानते हैं अनजाने में कि गई ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में । 

things you should never do after facial
अगर आपको फेशियल और थ्रेडिंग दोनों करवाने हैं तो पहले थ्रेडिंग ही करवाएं। थ्रेडिंग करवाते समय बहुत दर्द होता है। ऐसे में फेशियल की मसाज उस जगह को आराम दे सकती है। यदि आप फेशियल थ्रेडिंग से पहले करवाते हैं तो आपकी मुलायम त्वचा पर इसे करवाना बहुत ही दर्दनाक हो सकता है।
things you should never do after facial
- फोटो : pixa
फेशियल करवाने के तुरंत बाद मेकअप करने से बचे। फेशियल करवाने के बाद स्किन के रोम छिद्र खुल जाते हैं। अगर आप फेशियल के बाद मेकअप करते हैं तो इसमें मौजूद कैमिकल स्किन में चले जाते हैं। जिससे आपकी सेहत पर बड़ा असर पड़ सकता है। फेशियल करवाने के बाद कम से कम 72 घंटे तक मेकअप ना लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
things you should never do after facial
फेशियल करवाने के 4 घंटे तक मुंह नहीं धोना चाहिए। अपनी त्वचा को फेशियल में इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स के फायदों को सोखने दीजिए। अगर चेहरा रूखा लग रहा हो तो फेस पर मिस्ट का इस्तेमाल करें। इसके विपरीत ऑयली होने पर चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मार लें।
विज्ञापन
things you should never do after facial

अगर आपने फेशियल करवाया है तो चेहरे पर स्क्रबर का इस्तेमाल करने से बचे। फेशियल के बाद स्क्रब करने से चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। याद रखें कि फेशियल करवाने के तीन दिन बाद ही चेहरे पर स्क्रब करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed