मेकअप करना आजकल की जरूरत बन गया है। दिनभर सोशल मीडिया पर पोस्ट और खूबसूरत दिखने की चाह में लड़कियों से लेकर लड़के तक मेकअप करते हैं। लेकिन कई बार फाउंडेशन लगाते समय लड़कियां कुछ गलतियां कर देती हैं। जिसकी वजह से वो चेहरे पर पोता हुआ सा दिखता है। साथ ही कुछ ही समय बाद चेहरे पर लाइन और ड्राई स्किन नजर आने लगती है। अगर आपके फाउडेंशन में भी इस तरह की दिक्कत है तो ये आपके लगाने की कमी है। तो चलिए जानें किस तरह से चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं कि वो चेहरे पर एकसमान रूप में फैल जाए और आप खूबसूरत दिखें न कि बदसूरत।
फाउंडेशन लगाते समय अक्सर ये गलतियां कर बैठती हैं लड़कियां, जानें लगाने का सही तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाउंडेशन लगाने से पहले प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है। इसकी मदद से चेहरे के खुले पोर्स और त्वचा की रंगत पर असर पड़ता है।
फाउंडेशन लगाने से पहले उसे हाथों के पिछले तरफ लगाकर ब्रश की सहायता से फैलाएं। ऐसा करने से फाउंडेशन थोड़ा पतला हो जाएगा और चेहरे पर लगाने समय आराम से फैलेगा और नेचुरल दिखेगा।
हमेशा फाउंडेशन को लगाते समय चेहरे के बीच से शुरुआत करें। धीरे-धीरे मिक्स करते हुए चेहरे के किनारों यानी की जबड़े और बालों की तरफ फैलाएं। ऐसा करने से फाउंडेशन चेहरे पर अच्छे से लगेगा और मास्क के जैसे नहीं दिखेगा।
फाउंडेशन चेहरे पर केक की तरह लगा हुआ न नजर आए इसके लिए फाउंडेशन में एक बूंद तेल की मिला लें। ऐसा करने से चेहरे पर फाउंडेशन की पतली परत लगेगी, जो देखने में अच्छी लगेगी।